रुद्रपुर- (निकाय चुनाव) रुद्रपुर में आएंगे दो स्टार भारतीय क्रिकेटर, जानिये किस पार्टी का करेंगे प्रचार-प्रसार

रुद्रपुर-न्यूज टुडे नेटवर्क- जैसे-जैसे निकाय चुनाव आगे बढ़ रहे है। राजीनिक दल वोटरों को हर तरह से लुभाने का प्रयास कर रहे है। नामांकन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद अब प्रत्याशी गलियों और बाजारों में सक्रिय होने लगे हैं। वही रुद्रपुर में कांग्रेस हर हाल में मेयर पद कब्ज करना चाहती है। जिसके लिए वह
 | 
रुद्रपुर- (निकाय चुनाव) रुद्रपुर में आएंगे दो स्टार भारतीय क्रिकेटर, जानिये किस पार्टी का करेंगे प्रचार-प्रसार

रुद्रपुर-न्यूज टुडे नेटवर्क- जैसे-जैसे निकाय चुनाव आगे बढ़ रहे है। राजीनिक दल वोटरों को हर तरह से लुभाने का प्रयास कर रहे है। नामांकन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद अब प्रत्याशी गलियों और बाजारों में सक्रिय होने लगे हैं। वही रुद्रपुर में कांग्रेस हर हाल में मेयर पद कब्ज करना चाहती है। जिसके लिए वह जोरों-शोरों से जुटी है। हाल ही में कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी थी। लेकिन निकाय चुनाव में जिले भर की जनता को आकर्षित करने के लिए कांग्रेस पार्टी पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू और गौतम गंभीर को जनसभाओं में लाने की तैयारी में जुटी है। इसके लिए कांगे्रस जोरो-शोरों से तैयारी में जुटी है।

रुद्रपुर- (निकाय चुनाव) रुद्रपुर में आएंगे दो स्टार भारतीय क्रिकेटर, जानिये किस पार्टी का करेंगे प्रचार-प्रसार

 

कांग्रेस का प्रचार करेंगे सिद्धू और गौतम गंभीर

कांग्रेस महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा ने बताया कि पार्टी इस बार पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेसी नेता नवजोत सिद्धू और गौतम गंभीर की जनसभाएं कराने की तैयारी कर रही है। इसके लिए तैयारियां शुरू हो चुकी है। बता दें रुद्रपुर में हल्द्वानी के बाद सबसे बड़ा नगर निगम चुनाव का दंगल माना जा रहा है। जिसके लिए कांग्रेस और भाजपा के बीच शह मात का खेल जारी है। अगामी १८ नवंबर को होने वाले निकाय चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया होने के बाद अब पार्टियों ने स्टार प्रचारकों को लेकर जोर आजमाईश शुरू कर दी है। वहीं भाजपा के पूर्व मेयर के बागी होने से भाजप में जरूर चिंता की लकीरें बनी हुई है। भाजपा भी अपने स्टार प्रचारकों को मैदान में उतारने के मूड में है। वह भी हर हाल में यह सीट जीतना चाहती है। क्योंकि भाजपा का आधा गुट बागी हो चुका है। ऐसे में उनके वोट करने लाजमी है। इस स्थिति को संभालने के लिए भाजपा कुछ नया करने की तैयारी में जुटी है।