Blue Moon: आज रात इतने बजे ‘ब्लू मून’ देखने को रहें तैयार, बार-बार नहीं दिखता ऐसा नजारा

आज रात आसमान में ‘ब्लू मून’ (Blue Moon) का दुर्लभ नजारा दिखाई देगा। यह मून आज रात 8:19 के आसपास देख सकेंगे। ब्लू मून एक आसमान खगोलीय घटना है। बता दें कि इस घटना को ‘ब्लू मून’ नाम इसलिए दिया गया है क्योंकि जब वातावरण में प्राकृतिक वजहों से कणों का बिखराव (refraction) हो जाता
 | 
Blue Moon: आज रात इतने बजे ‘ब्लू मून’ देखने को रहें तैयार, बार-बार नहीं दिखता ऐसा नजारा

आज रात आसमान में ‘ब्लू मून’ (Blue Moon) का दुर्लभ नजारा दिखाई देगा। यह मून आज रात 8:19 के आसपास देख सकेंगे। ब्लू मून एक आसमान खगोलीय घटना है। बता दें कि इस घटना को ‘ब्लू मून’ नाम इसलिए दिया गया है क्योंकि जब वातावरण में प्राकृतिक वजहों से कणों का बिखराव (refraction) हो जाता है तब कुछ जगहों पर दुर्लभ नजारे के तौर पर चंद्रमा नीला प्रतीत होता है।
Blue Moon: आज रात इतने बजे ‘ब्लू मून’ देखने को रहें तैयार, बार-बार नहीं दिखता ऐसा नजारा
आमतौर पर हर महीने में एक बार पूर्णिमा और एक बार अमावस्या होती है। लेकिन इस बार 1 महीने में दूसरी बार दुर्लभ पूर्ण चंद्र दिखेगा। यह एक दुर्लभ घटना होती है ऐसे में दूसरे पूर्ण चंद्र को ‘ब्लू मून’ कहा जाता है। मुंबई के नेहरू तारामंडल (Nehru Stellarium) के निदेशक अरविंद प्रांजपेय ने कहा कि एक अक्टूबर को पूर्णिमा थी और अब दूसरी पूर्णिमा 31 अक्टूबर को होगी। उन्होंने कहा, ‘चंद्र मास की अवधि 29.531 दिनों अथवा 29 दिन, 12 घंटे, 44 मिनट और 38 सेकेंड की होती है, इसलिए एक ही महीने में दो बार पूर्णिमा होने के लिए पहली पूर्णिमा उस महीने की पहली या दूसरी तारीख को होनी चाहिए।’
Blue Moon: आज रात इतने बजे ‘ब्लू मून’ देखने को रहें तैयार, बार-बार नहीं दिखता ऐसा नजारा
अगला ब्लू मून कब दिखेगा?
दिल्ली के नेहरू तारामंडल की निदेशक एन रत्नाश्री का कहना है कि ’30 दिन के महीने के दौरान ब्लू मून होना कोई आम बात नहीं है। 30 दिन वाले महीने में पिछली बार 30 जून, 2007 को ‘ब्लू मून’ रहा था और अगली बार यह 30 सितंबर 2050 को होगा। साल 2018 में दो बार ऐसा अवसर आया जब ‘ब्लू मून’ की घटना हुई। उस दौरान पहला ‘ब्लू मून’ 31 जनवरी जबकि दूसरा 31 मार्च को हुआ। अब इसके बाद अगला ‘ब्लू मून’ 31 अगस्त 2023 को होगा।
                     http://www.narayan98.co.in/
Blue Moon: आज रात इतने बजे ‘ब्लू मून’ देखने को रहें तैयार, बार-बार नहीं दिखता ऐसा नजारा                    https://youtu.be/yEWmOfXJRX8pa