बरेली में टिकट से बंट रहा कंबल, गरीब हैं तो यहां से करा लें बुकिंग

न्यूज टुडे नेटवर्क। नगर निगम टिकट देकर कंबल वितरण कर रहा है। अगर आप गरीब हैं तो नगर निगम कार्यालय आकर बुकिंग करा सकते हैं। शनिवार को स्टेडियम ग्राउंड में हजारों जरूरतमंदों को कंबल बांटे गए। इस दौरान जय श्री राम के भी नारे लगाए गए। ठंड को देखते हुए नगर निगम चार दिनों से
 | 
बरेली में टिकट से बंट रहा कंबल, गरीब हैं तो यहां से करा लें बुकिंग

न्यूज टुडे नेटवर्क। नगर निगम टिकट देकर कंबल वितरण कर रहा है। अगर आप गरीब हैं तो नगर निगम कार्यालय आकर बुकिंग करा सकते हैं। शनिवार को स्टेडियम ग्राउंड में हजारों जरूरतमंदों को कंबल बांटे गए। इस दौरान जय श्री राम के भी नारे लगाए गए।

ठंड को देखते हुए नगर निगम चार दिनों से जरूरतमंदों को कंबल बांट रहा है। शनिवार को स्टेडियम मैदान में मेयर उमेश गौतम सहित नगर निगम के अधिकारियों ने हजारों जरूरतमंदों को कंबल दिये। इस दौरान सोशल डिस्‍टेंसिंग का पालन किया गया। भीड़ ज्‍यादा न हो इसलिए उन्होंने पहले ही जरूरतमंदों को टिकट दे दिया था। टिकट के आधार पर ही कंबल बांटे गए। मेयर ने कहा कि नगर निगम का प्रयास है हर जरूरतमंद तक पहुंच कर कम्बल दिया जाएगा।

किसी के चेहरे खिले तो कोई हुआ उदास

नगर निगम ने कोरोना को देखते हुए पहले ही पास (टिकट) दे दिया था। जिसके पास टिकट थे उसे ही कम्बल दिया गया। कम्बल वितरण को सुन कर जरूरतमंद महिलाएं व वृद्ध पहुंच गए लेकिन उनके पास टिकट न होने के कारण उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा। नगर निगम से टिकट लेने के बाद ही कंबल दिए जाएंगे।