नई दिल्ली- भाजपा के इस नेता ने सीएम योगी के खिलाफ पीएम को लिखा था पत्र, जानें अब क्यूं थामा कांग्रेस का हाथ

नई दिल्ली- न्यूज टुडे नेटवर्क: उत्तर प्रदेश के इटावा से बीजेपी सांसद अशोक कुमार दोहरे को कांग्रेस ने इटावा से टिकट दिया है। बता दें अशोक कुमार दोहरे आज सुबह ही कांग्रेस में शामिल हुए हैं। दोहरे ने योगी सरकार के खिलाफ पीएम मोदी को पत्र भी लिखा था। दरअसल भारतीय जनता पार्टी ने अशोक
 | 
नई दिल्ली- भाजपा के इस नेता ने सीएम योगी के खिलाफ पीएम को लिखा था पत्र, जानें अब क्यूं थामा कांग्रेस का हाथ

नई दिल्ली- न्यूज टुडे नेटवर्क: उत्तर प्रदेश के इटावा से बीजेपी सांसद अशोक कुमार दोहरे को कांग्रेस ने इटावा से टिकट दिया है। बता दें अशोक कुमार दोहरे आज सुबह ही कांग्रेस में शामिल हुए हैं। दोहरे ने योगी सरकार के खिलाफ पीएम मोदी को पत्र भी लिखा था। दरअसल भारतीय जनता पार्टी ने अशोक कुमार दोहरे का टिकट काटकर इटावा लोकसभा सीट से रामशंकर कठेरिया को उम्‍मीदवार बना दिया।

नई दिल्ली- भाजपा के इस नेता ने सीएम योगी के खिलाफ पीएम को लिखा था पत्र, जानें अब क्यूं थामा कांग्रेस का हाथ

2014 में रामशंकर कठेरिया आगरा से चुनाव लड़े और जीते थे। बताया जा रहा है कि अशोक दोहरे यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ से काफी समय से खफा थे और इसको लेकर उन्‍होंने पीएम मोदी को एक पत्र भी लिखा था।

यह लिखा था पत्र में..

अशोक दोहरे ने अप्रैल 2018 में यूपी की योगी सरकार से नाराज होकर पीएम मोदी को चिट्ठी लिखी थी। इसमें अशोक दोहरे ने कहा था कि 2 अप्रैल 2018 को ‘भारत बंद’ के बाद एससी/एसटी वर्ग के लोगों को उत्तर प्रदेश सहित दूसरे राज्यों में सरकारें और स्थानीय पुलिस झूठे मुकदमे में फंसा रही है, उन पर अत्याचार हो रहा है। अशोक दोहरे का ये पत्र बाद में मीडिया में सार्वजनिक हो गया था।