हल्द्वानी- नहीं चलने दी जाएगी महागठबंधन की भ्रष्टाचार की दुकान, बोले भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता के.के शर्मा

हल्द्वानी- न्यूज टुडे नेटवर्क: 2019 का लोकसभा चुनाव देश की जनता के लिए काफी महत्वपूर्ण है। यह चुनाव परिवारवाद, भ्रष्टाचार और विकास के मुद्दे पर लड़ा जायेगा। यह बात बीजेपी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आज हल्द्वानी पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता कृष्ण कुमार शर्मा ने कही। उन्होंने कहा कि इन 4 वर्षों में
 | 
हल्द्वानी- नहीं चलने दी जाएगी महागठबंधन की भ्रष्टाचार की दुकान, बोले भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता के.के शर्मा

हल्द्वानी- न्यूज टुडे नेटवर्क: 2019 का लोकसभा चुनाव देश की जनता के लिए काफी महत्वपूर्ण है। यह चुनाव परिवारवाद, भ्रष्टाचार और विकास के मुद्दे पर लड़ा जायेगा। यह बात बीजेपी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आज हल्द्वानी पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता कृष्ण कुमार शर्मा ने कही। उन्होंने कहा कि इन 4 वर्षों में देश को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रूप में एक निर्णायक नेतृत्व मिला है। मोदी के 4 वर्षों के कार्यकाल में गरीबों एवं आम जनता को ध्यान में रखकर योजनाओं को शुरू किया गया है। चाहे जन-धन योजना हो या उज्जवला या फिर आयुष्मान स्वास्थ्य योजना सभी से देश की आम जनता को जोडने का प्रयास किया गया है।

हल्द्वानी- नहीं चलने दी जाएगी महागठबंधन की भ्रष्टाचार की दुकान, बोले भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता के.के शर्मा

मोदी के नेतृत्व में देश के विकास के लिये कार्य हुआ है। देश में ही नहीं वल्की पूरे विश्व में देश का सम्मान बढ़ा है। आज भ्रष्टाचार समाप्त हुआ तो पूरा विपक्ष परेशान है और महागठबंधन बन रहा है। महागठबंधन के पास सिर्फ एक ही योजना है मोदी हटाओ। गठबंधन के नेता मजबूत नेतृत्व नहीं वरन 2019 में मजबूर नेतृत्व चाहते हैं। जिससे उनकी भ्रष्टाचार की दुकान चल सके।