देहरादून-कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम का बड़ा बयान, ऐसे 2022 में भाजपा को जनता देगीं जवाब
देहरादून-आज कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने अपने एक बयान में कहा कि आम जनता भाजपा सरकार के कार्यों से खुश नहीं है। इसलिए जनता इंतजार कर रही है उनके पास मौका आये और वह सरकार को जवाब दे सकें। सरकार को इसका खामियाजा 2022 विधानसभा चुनाव में भुगतना होगा। प्रीतम ने कहा कि कोरोना काल में लाखों प्रवासी उत्तराखंड लौटे। सरकार ने उन्हें स्वरोजगार देने की बात कही। लेकिन प्रवासियों को लोन तक नहीं दिया गया। निराश प्रवासी वापस शहर को लौट गये।
चमोली-त्रिवेन्द्र सरकार की बड़ी कामयाबी, कोरोना महामारी के बावजूद इतने लाख श्रद्धालु ने की चारधाम यात्रा
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सरकार ने धरातल में कोई काम नहीं किया सिर्फ घोषणाएं की है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जब से सत्ता में आयी है। तब से मंत्रियों के बीच असमंजस्य की स्थिति देखने को मिली जो आज भी बरकरार है। जिसका नुकसान जनता को उठाया पड़ जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस जवाब जनता विधानसभा चुनाव में राज्य सरकार को देगीं।