बिजनौर: आज किसान महापंचायत को संबोधित करेंगी प्रियंका गांधी, 20 हजार किसानों के पहुंचने की उम्मीद

न्यूज टुडे नेटवर्क। आज सोमवार को यूपी के बिजनौर में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी किसान महापंचायत को संबोधित करेंगी। कृषि बिलों के विरोध में किसान महापंचायत आयोजित की गई है। बिजनौर के चांदपुर रामलीला मैदान में प्रियंका की किसान महापंचायत को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। बताया जा रहा है
 | 
बिजनौर: आज किसान महापंचायत को संबोधित करेंगी प्रियंका गांधी, 20 हजार किसानों के पहुंचने की उम्मीद

न्‍यूज टुडे नेटवर्क। आज सोमवार को यूपी के बिजनौर में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी किसान महापंचायत को संबोधित करेंगी। कृषि बिलों के विरोध में किसान महापंचायत आयोजित की गई है। बिजनौर के चांदपुर रामलीला मैदान में प्रियंका की किसान महापंचायत को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। बताया जा रहा है कि महापंचायत में 15 से 20 हजार किसानों के पहुंचने की उम्‍मीद है।

पुलिस और प्रशासन ने महापंचायत के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। रैली में 4 सीओ, 16 एसएचओ, 50 एसआई, 10 निरीक्षक, 1 कंपनी पीएसी और 250 आरक्षियों की तैनाती रहेगी। प्रियंका गांधी के बिजनौर आने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी है। रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ता तेजी से साफ सफाई और मंच बनवाने के कामों में जुटे रहे।

दरअसल यूपी में होने वाले चुनावों से पहले कांग्रेस पार्टी यूपी में सक्रिय हो गई है। कांग्रेस महासचिव के साथ साथ प्रियंका गांधी यूपी कांग्रेस की प्रभारी भी हैं। माना जा रहा है कि यूपी में सत्‍ता लेने के लिए कांग्रेस ने अभी से हाथ पांव मारने शुरू कर दिए हैं। गौरतलब है कि यूपी में कांग्रेस की हालत बहुत अच्‍छी नहीं है। बीते दो दशकों में कांग्रेस की सफलता का ग्राफ यूपी में लगातार गिरता रहा है।

पिछले लोकसभा चुनावों के साथ साथ विधानसभा चुनावों में भी कांग्रेस पार्टी कोई खास प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। इसीलिए कार्यकर्ताओं में जोश भरने और पार्टी के संगठनात्‍मक ढांचे को मजबूत करने के लिए अब खुद प्रियंका गांधी ने कमान संभाली है। प्रियंका इससे पहले यूपी के सहारनपुर में अलग रूप में पहुंची थीं। यहां उन्‍होंने मां शाकुंभरी देवी के दर्शन किए थे। इसके बाद प्रयागराज माघ मेले में मौनी अमावस्‍या के मौके पर भी प्रियंका गांधी ने मौन रहकर स्‍नान किया था। यहां उन्‍होंने नाव चलाई थी।