बिहार : राजग में हुआ सीटों का बंटवारा, जानिए कौन-कितनी सीटों पर लड़ेगा चुनाव…

न्यूज टुडे नेटवर्क पटना : बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में 2019 चुनाव के लिए सीट बंटवारे पर फैसला हो चुका है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने यह जानकारी दी। बिहार की 40 सीटों में से भाजपा और जदयू 17-17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी जबकि लोजपा को 6 सीटों दी गई है। यह भी
 | 
बिहार : राजग में हुआ सीटों का बंटवारा, जानिए कौन-कितनी सीटों पर लड़ेगा चुनाव…

न्यूज टुडे नेटवर्क पटना : बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में 2019 चुनाव के लिए सीट बंटवारे पर फैसला हो चुका है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने यह जानकारी दी। बिहार की 40 सीटों में से भाजपा और जदयू 17-17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी जबकि लोजपा को 6 सीटों दी गई है। यह भी माना जा रहा है कि लोजपा को अपने पाले में रखने के लिए, भाजपा अपने कोटे से लोजपा को राज्यसभा की एक सीट देने पर भी सहमत हो गई है।

बिहार : राजग में हुआ सीटों का बंटवारा, जानिए कौन-कितनी सीटों पर लड़ेगा चुनाव…

 की अध्यक्षता में हुआ महत्वपूर्ण फैसला

अमित शाह की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह महत्वपूर्ण फैसला किया गया। बैठक में जदयू नेता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तथा लोजपा प्रमुख राम विलास पासवान भी उपस्थित थे। नीतीश कुमार ने बैठक के बाद कहा कि बिहार में राजग ने सभी 40 सीटों पर जीत का लक्ष्य रखा गया है और गठबंधन यहां बड़ी जीत दर्ज करेगा।