(बड़ी खबर) उत्तरकाशी- सेना के जवानों में फैला कोरोना, एक दिन में मिले इतने पॉजिटिव

आईटीबीपी के 67 जवानों में कोरोना की पुष्टी हुई है। बुधवार को 33 जवानों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। वही आज 34 और जवानों में कोरोना की पुष्टि हुई है। कोरोना संक्रमित सभी जवान चीन सीमा पर तैनात थे। इधर पूरे मामले के बाद आईटीबीपी के साथ ही प्रसाशन और स्वास्थ्य विभाग चिंतित दिखाई
 | 
(बड़ी खबर) उत्तरकाशी- सेना के जवानों में फैला कोरोना, एक दिन में मिले इतने पॉजिटिव

आईटीबीपी के 67 जवानों में कोरोना की पुष्टी हुई है। बुधवार को 33 जवानों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। वही आज 34 और जवानों में कोरोना की पुष्टि हुई है। कोरोना संक्रमित सभी जवान चीन सीमा पर तैनात थे। इधर पूरे मामले के बाद आईटीबीपी के साथ ही प्रसाशन और स्वास्थ्य विभाग चिंतित दिखाई पड़ रहे है। जानकारी के अनुसार 34 जवानों मे से कुछ आइटीबीपी महिदंडा से हैं जबकि अन्य आइटीबीपी के जवान बॉर्डर में तैनात हैं।

(बड़ी खबर) उत्तरकाशी- सेना के जवानों में फैला कोरोना, एक दिन में मिले इतने पॉजिटिव

वहीं कई अन्य लोकल है। बता दें कि उत्तरकाशी में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या तीन सौ पार हो चुकी है। कई लोगों की यात्राओं का विवरण न मिलने से कोरोन के कम्युनिटी ट्रांसफर का खतरा मंडराने लगा है। चीन सीमा से सटे नेलांग घाटी, सोनम बॉर्डर में सैनिक बड़ी संख्या में कोरोना पॉजिटिव मिल रहे है, जो काफी चिंता का विषय है।

अधिक बढ़ाई गई टेस्टिंग

मामले में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया है की टेस्टिंग अधिक बढ़ गई है इसलिए लोग पॉजिटिव आ रहे हैं इसमें घबराने की जरूरत नहीं है 10 दिन से कम समय में लोग ठीक हो रहे हैं। 90 प्रतिशत लोगो में कोई सिम्टम्स नहीं दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने लोगों से सामाजिक दूरी का पालन करने एवं मास्क पहने की सलाह दी है।