बड़ी खबर : किसानों को बड़ा तोहफा देने जा रही मोदी सरकार, बिना ब्याज कर्ज संग हर महीने खाते में आएंगे इतने रुपए

नई दिल्ली-न्यूज टुडे नेटवर्क : देश में किसानों की हालत सुधारने के लिए मोदी सरकार गंभीर हो गई है। अगर सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो मादी सरकार जल्द ही किसानों को हर महीने उनके खाते में 4000 रुपए की रकम देगी। और किसानों द्वारा लिया जाने जाने वाला एक लाख तक का कर्ज ब्याज मुक्त
 | 
बड़ी खबर : किसानों को बड़ा तोहफा देने जा रही मोदी सरकार, बिना ब्याज कर्ज संग हर महीने खाते में आएंगे इतने रुपए

नई दिल्ली-न्यूज टुडे नेटवर्क : देश में किसानों की हालत सुधारने के लिए मोदी सरकार गंभीर हो गई है। अगर सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो मादी सरकार जल्द ही किसानों को हर महीने उनके खाते में 4000 रुपए की रकम देगी। और किसानों द्वारा लिया जाने जाने वाला एक लाख तक का कर्ज ब्याज मुक्त किया जा सकता है। हालांकि, सरकार की तरफ से अभी कोई प्लान फाइनल नहीं हुआ है, लेकिन जल्द ही इसपर कोई फैसला लिया जा सकता है।

बड़ी खबर : किसानों को बड़ा तोहफा देने जा रही मोदी सरकार, बिना ब्याज कर्ज संग हर महीने खाते में आएंगे इतने रुपए

किसानों की स्थिति सुधारेगी सरकार

सूत्रों के मुताबिक पिछले हफ्ते क्करूह्र और नीति आयोग की बैठक हुई, जिसमें कृषि मंत्रालय ने प्रजेंटेशन दिया कि किस तरह देश के किसानों की स्थिति सुधारी जाए। सरकार चाहती है कि किसान कर्जमाफी की बजाय ऐसे विकल्प पर काम हो जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार हो सके। कृषि मंत्रालय ने इसके दो तरीके सुझाए हैं। पहला, किसानों को क्चढ्ढ यानी बेसिक यूनिवर्सल स्कीम की तर्ज पर सीधे खाते में मदद पहुंचाई जाए। दूसरा, डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिए किसानों को खेती की एडवांस रकम उनके खाते में दे दी जाए। लेकिन किसानों की रिलीफ के लिए कौन सा तरीका अपनाया जाएगा, ये तय करना अभी बाकी है।

बड़ी खबर : किसानों को बड़ा तोहफा देने जा रही मोदी सरकार, बिना ब्याज कर्ज संग हर महीने खाते में आएंगे इतने रुपए

हर महीने दिए जा सकते हैं 4000 रुपए

सूत्रों के मुताबिक सरकार जो वैकल्पिक रणनीति बना रही है, उसमें हर महीने किसानों को 4000 रुपए प्रति एकड़ उनके खाते में देने का फैसला किया जा सकता है। दरअसल, ये तेलंगाना सरकार की एक स्कीम है जिसका नाम है ‘तेलंगाना रायतु बंधु स्कीम’. इस स्कीम के तहत किसानों को खरीफ और रबी, दोनों ही सीजन में 4000 रुपये प्रति एकड़ की रकम सीधे बैंक खातों में भेजी जाती है। तेलंगाना में इस योजना को लागू किए हुए एक साल हो चुका है और न के बराबर शिकायतें मिली हैं। खबर है कि सरकार इस योजना का अध्ययन कर रही है और जल्द ही इसे लागू किया जा सकता है।

बड़ी खबर : किसानों को बड़ा तोहफा देने जा रही मोदी सरकार, बिना ब्याज कर्ज संग हर महीने खाते में आएंगे इतने रुपए

एक लाख तक का कर्ज हो सकता है ब्याज फ्री

किसानों के लिए जल्द ही एक ऐलान और हो सकता है, जिसमें ब्याज मुक्त फसल लोन की सीमा 50,000 रुपए प्रति हेक्टेयर से बढ़ाकर 1 लाख रुपए तक की जा सकती है। अभी तक 4 फीसदी ब्याज दर की सब्सिडी दर पर किसानों को खेती के लिए तीन लाख रुपए तक का लोन मिलता था। लेकिन अब ब्याज फ्री लोन की सीमा को बढ़ाकर एक लाख किया जा सकता है।

बड़ी खबर : किसानों को बड़ा तोहफा देने जा रही मोदी सरकार, बिना ब्याज कर्ज संग हर महीने खाते में आएंगे इतने रुपए

कितना पड़ेगा सरकार पर बोझ

किसानों की आर्थिक मदद करने से सरकारी खजाने पर बड़ा बोझ पड़ेगा। एक आंकड़े के मुताबिक, सरकार पर करीब डेढ़ से 2 लाख करोड़ रुपए का बोझ आ सकता है। उम्मीद की जा रही है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी किसानों से जुड़े ये ऐलान जल्द कर सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
News Hub