भीमताल- खाई में गिरी कार के उड़े परखच्चे, सवारियों में मची चीख-पुकार

Road Accident, रामगढ़ रोड पर अनियंत्रित कार गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना में दो लोगो की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन बुरी तरह खायल हो गए। भीषण दुर्घटना सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से पदमपुरी अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार
 | 
भीमताल- खाई में गिरी कार के उड़े परखच्चे, सवारियों में मची चीख-पुकार

Road Accident, रामगढ़ रोड पर अनियंत्रित कार गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना में दो लोगो की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन बुरी तरह खायल हो गए। भीषण दुर्घटना सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से पदमपुरी अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्‍सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद घायलो को हल्द्वानी रेफर कर दिया गया।

भीमताल- खाई में गिरी कार के उड़े परखच्चे, सवारियों में मची चीख-पुकार

जानकारी मुताबिक रविवार को वीरेंद्र सिंह उम्र 32 वर्ष पुत्र आनंद सिंह निवासी अनोठी रामगढ, कांति देवी उम्र 65 पत्नी मनोरथ बहुगुणा निवासी पगराड़ी रामगढ, लक्ष्मण सिंह पुत्र नाथू सिंह, दिनेश पुत्र पीतांबर पांडे व गोपाल धनखोल पुत्र भवन चंद्र वैगनआर कार से नामकरण संस्कार में शामिल होने पोखरी गांव जा रहे थे। तभी रामगढ के दरमोली मोटरमार्ग पर बिठौली के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

भीमताल- खाई में गिरी कार के उड़े परखच्चे, सवारियों में मची चीख-पुकार

हादसा इतना भयानक था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जबकि कार सवार वीरेंद्र सिंह व कांति देवी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं लक्ष्मण सिंह, दिनेश सिंह व गोपाल धनखोला बुरी तरह जख्मी हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सभी को कार से बाहर निकाला। साथ ही पुलिस को भी घटना की जानकारी दी।

पुलिस द्वारा स्थानीय लोगों की मदद से सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पदमपुरी पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने भी कांति देवी व वीरेंद्र सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं अन्य तीन घायलों की हालत गम्भीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हल्द्वानी रेफर कर दिया। साथ ही हादसे में मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी ले जाया गया है।