भीमताल- झील में इस हाल में तैरती मिली महिला की लाश, परिजनों ने किया ये खुलासा

भीमताल झील में महिला का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जल पुलिस की मदद से शव को झील से बाहर निकाला। पुलिस जानकारी मुताबिक शव कई दिनों से लापता एक विवाहिता का है। जो मामूली विवाद के चलते घर से निकल आई थी। पुलिस को महिला
 | 
भीमताल- झील में इस हाल में तैरती मिली महिला की लाश, परिजनों ने किया ये खुलासा

भीमताल झील में महिला का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जल पुलिस की मदद से शव को झील से बाहर निकाला। पुलिस जानकारी मुताबिक शव कई दिनों से लापता एक विवाहिता का है। जो मामूली विवाद के चलते घर से निकल आई थी। पुलिस को महिला का बैग भी मिला है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही महिला के परिजनों को भी सूचना दे दी है।

पहले दिन बैग तो दूसरे दिन मिला महिला का शव

जानकारी मुताबिक गुरूवार सुबह एक महिला की लाश झील में तैरती दिखाई दी। जिसकी पहचान 28 वर्षीय कविता देवी के नाम से हुई। पुलिस के मुताबिक लाश मिलने से एक दिन पूर्व एक बैग भी पुलिस को मिला था। जिसमें तीन आधार कार्ड और एटीएम कार्ड व अन्य सामान था। बैग में मिले आधार कार्ड में महिला के पति और पांच वर्षीय बेटी के आधार शामिल है।

भीमताल- झील में इस हाल में तैरती मिली महिला की लाश, परिजनों ने किया ये खुलासा

कविता देवी पत्नी कृपाल दत्त जोशी, ग्राम दरमाड़, द्वाराहाट जिला अल्मोड़ा की निवासी है। परिजनों से बात करके पता चला कि महिला मंगलवार को घर में हुए विवाद के बाद घर से निकल आई थी। फिलहाल मामले में पुलिस ने मृतका के परिजनों को सूचना दे दी है। महिला के परिजन भीमताल के लिए निकल गए है। इधर भीमताल पुलिस महिला के डूबने के कारणों को पता लगा रही है। पुलिस कार्यवाई जारी है।