कविता-भारत देश महान है

उत्तराखंड के लोकप्रिय वेब पोर्टल न्यूज टुडे नेटवर्क की ओर से स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आॅनलाइन कविता प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसमें बाल, युवा और वरिष्ठ सभी वर्गों के लोग प्रतिभाग कर सकते हैं। प्रतियोगिता में मेरे प्यारे वतन विषय पर देशभक्ति से ओत.प्रोत स्वरचित कविता लिखकर 20 अगस्त तक भेजनी
 | 
कविता-भारत देश महान है

उत्तराखंड के लोकप्रिय वेब पोर्टल न्यूज टुडे नेटवर्क की ओर से स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आॅनलाइन कविता प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसमें बाल, युवा और वरिष्ठ सभी वर्गों के लोग प्रतिभाग कर सकते हैं। प्रतियोगिता में मेरे प्यारे वतन विषय पर देशभक्ति से ओत.प्रोत स्वरचित कविता लिखकर 20 अगस्त तक भेजनी है। इसके तहत हल्द्वानी से उषा भट्ट की शानदार कविता पढ़िए-

भारत देश महान है,
हम इसकी संतान हैं।
इस देश पर जान कुर्बान है।
गंगा-यमुना जैसी नदियां,
बढ़ा रही हैं, गौरव भारत का
उंचा खड़ा हिमालय बनकर
रक्षक भारत देश का

वीर-जवानों सैनिकों ने
किए प्राण न्योछावर है
देश की रक्षा हेतु किया
सर्वस्व बलिदान है
भारत देश महान है।