Bhagat Singh jayanti: शहीद-ए-आजम की जयंती पर अमित शाह ने किया यह ट्वीट

शहीद-ए-आजम भगत सिंह (Shahid Bhagat Singh) भारत वासियों के दिल में बसते हैं। देश की आजादी के लिए उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। आज उन्हें शहीद-ए-आजम की 113वी जयंती है। उनका जन्म 28 सितंबर 1907 को अविभाजित भारत के लायलपुर जिले में बंगा में हुआ था। यह जगह अब पाकिस्तान में आती है।
 | 
Bhagat Singh jayanti: शहीद-ए-आजम की जयंती पर अमित शाह ने किया यह ट्वीट

शहीद-ए-आजम भगत सिंह (Shahid Bhagat Singh) भारत वासियों के दिल में बसते हैं। देश की आजादी के लिए उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। आज उन्हें शहीद-ए-आजम की 113वी जयंती है। उनका जन्म 28 सितंबर 1907 को अविभाजित भारत के लायलपुर जिले में बंगा में हुआ था। यह जगह अब पाकिस्तान में आती है। 23 मार्च, 1931 को उन्हें असेंबली में बम फेंकने के जुर्म में अपने साथियों राजगुरु और सुखदेव के साथ अंग्रेजी हुकूमत (British rulers) ने फांसी पर चढ़ा दिया था।

देश के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उनके जन्मदिवस को याद करते हुए उन्हें प्रेरणा का अक्षुण स्रोत बताया है। गृह मंत्री ने ट्वीट (tweet) कर कहा, ‘अपने परिवर्तनकारी विचारों व अद्वितीय त्याग से स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा देने वाले और देश के युवाओं में स्वाधीनता के संकल्प को जागृत करने वाले शहीद भगत सिंह जी के चरणों में कोटि-कोटि वंदन।
                     http://www.narayan98.co.in/
Bhagat Singh jayanti: शहीद-ए-आजम की जयंती पर अमित शाह ने किया यह ट्वीट                    https://youtu.be/yEWmOfXJRX8pa