बावरिया गैंग के दो बदमाश गिरफ्तार, चार बड़ी वारदातों का एक साथ हुआ खुलासा

देहरादून-राजधानी पुलिस के हाथ एक बड़ी सफलता लगी। पुलिस ने शहर में हुए चार चेन लूट का खुलासा कर दिया। इस लूट में बावरिया गैंग शामिल था। जिसमें दो बदमाश शामिल थे। वारदात में इस्तेमाल बाइक भी बरामद की गई। बाइक ने ही बावरिया गैंग तक पहुंचने में पुलिस की मदद की। दो बदमाशों ने
 | 
बावरिया गैंग के दो बदमाश गिरफ्तार, चार बड़ी वारदातों का एक साथ हुआ खुलासा

देहरादून-राजधानी पुलिस के हाथ एक बड़ी सफलता लगी। पुलिस ने शहर में हुए चार चेन लूट का खुलासा कर दिया। इस लूट में बावरिया गैंग शामिल था। जिसमें दो बदमाश शामिल थे। वारदात में इस्तेमाल बाइक भी बरामद की गई। बाइक ने ही बावरिया गैंग तक पहुंचने में पुलिस की मदद की।

दो बदमाशों ने विगत13 जून को अनूप नौटियाल निवासी मोहकमपुर की माता की चेन लूटी।19 जून को विजयलक्ष्मी भट्ट की सरस्वती विहार में चेन लूटी। 19 जून को पटेलनगर में भानु देवी के गले से चेन झपटी। 24 जुलाई को डोईवाला के अठूरवाला में कंचन लिंगवाल की चेन लूटी। इसके बाद गैंग फरार हो गया।

बावरिया गैंग के दो बदमाश गिरफ्तार, चार बड़ी वारदातों का एक साथ हुआ खुलासा

सीसीटीवी कैमरे से मिली मदद

चार वारदातों से बदमाशों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए एक के बाद एक वारदात को अंजाम दिया था। 24 जुलाई को डोईवाला के अठूरवाला में बदमाशों ने अंतिम लूट की थी। इसके बाद पुलिस को सीसीटीवी फुटेज, बाइक नम्बर और पहले से अलग-अलग थाना क्षेत्रों से मिली सर्विलांस डिटेल से मदद मिली। पता चला कि इन घटनाओं में एक ही गैंग का हाथ है।

टीम ने बदमाशों की कुंडली खंगाली तो लोकेशन शामली के झिंझाना की निकली। पुलिस ने यहां दबिश दी तो गुरुवार रात फूल सिंह उर्फ फुल्लू निवासी खानपुर जाटान तथा गुलशन निवासी मस्तगढ़, थाना झिझाना, शामली को गिरफ्तार किया। दोनों ने चारों घटना को कबूल किया। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि इस गैंग का एक सदस्य फूल सिंह है। उसके खिलाफ उत्तराखंड और यूपी मे 12 मुकदमे दर्ज हैं। वह हरिद्वार और देहरादून में 2014 में डकैती में जेल जा चुका है।