बरेली: ब्राहणोंत्थान महासभा के जिला अध्यक्ष होंगे योगेश, महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी रामकृष्ण को

न्यूज टुडे नेटवर्क। बरेली में जिला कार्यकारिणी की बैठक ब्राह्मणोत्थान महासभा के कर्मठ समर्पित प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित मुनीष मिश्रा के द्वारा कुंवर बैंकट हॉल, संजय नगर में बैठक की गई जिसमें पंडित योगेंद्र शर्मा को बरेली जनपद का जिला अध्यक्ष एवं पंडित रामकृष्ण शुक्ला को बरेली का महानगर अध्यक्ष घोषित किया गया। बैठक में राष्ट्रीय
 | 
बरेली: ब्राहणोंत्थान महासभा के जिला अध्यक्ष होंगे योगेश, महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी रामकृष्ण को

न्यूज टुडे नेटवर्क। बरेली में जिला कार्यकारिणी की बैठक ब्राह्मणोत्थान महासभा के कर्मठ समर्पित प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित मुनीष मिश्रा के द्वारा कुंवर बैंकट हॉल, संजय नगर में बैठक की गई जिसमें पंडित योगेंद्र शर्मा को बरेली जनपद का जिला अध्यक्ष एवं पंडित रामकृष्ण शुक्ला को बरेली का महानगर अध्यक्ष घोषित किया गया।

बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य संगठन के सूत्रधार पंडित बृजेश पांडे, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पंडित सुनील शर्मा, संगठन के आईटी प्रमुख पंडित अभिषेक द्विवेदी, पंडित पुष्पेंदु शर्मा, पंडित अशोक गौड़ विकासखंड एवं तहसील स्तर के पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित मुनीश मिश्रा ने किया। उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने विप्र समाज को सशक्त करने पर विचार व्यक्त किए एवं संगठन को ग्राम स्तर तक ले जाने का संकल्प लिया। विप्र समाज को सशक्त बनाने का संकल्प लिया।