बरेली:दंपति में तकरार, समझौता कराने के बहाने पति के दोस्त ने किया विश्वासघात

न्यूज टुडे नेटवर्क। दम्पति में तकरार हुई। पति का नायाब सूबेदार दोस्त महिला के पास समझौता कराने आया। उसे स्कूटी पर बैठाकर ले गया। सुनसान जगह पर उसने छेड़छाड़ कर दी। मामला कैंट थाना क्षेत्र का है। मामले में रिपोर्ट दर्ज हो गई है। बात 18 नवंबर 2020 से शुरू करते हैं। बरेली में तैनात
 | 
बरेली:दंपति में तकरार, समझौता कराने के बहाने पति के दोस्त ने किया विश्वासघात

न्यूज टुडे नेटवर्क। दम्पति में तकरार हुई। पति का नायाब सूबेदार दोस्त महिला के पास समझौता कराने आया। उसे स्कूटी पर बैठाकर ले गया। सुनसान जगह पर उसने छेड़छाड़ कर दी। मामला कैंट थाना क्षेत्र का है। मामले में रिपोर्ट दर्ज हो गई है।
बात 18 नवंबर 2020 से शुरू करते हैं। बरेली में तैनात एक सूबेदार की पत्नी हरियाणा से अपने पति से मिलने आई थी। दम्पति के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा था। सूबेदार पति ने पत्नी के साथ रहने से मना कर घर से निकाल दिया था। पति के ही एक दोस्त नायाब सूबेदार ने महिला से कहा कि वह बरेली में अपने परिवार के साथ रहता है। कुछ दिन वह मेरे घर चलकर रुक सकती है। इस बीच वह सेना के अधिकारियों से बातचीत कराकर दम्पति में समझौता करा देगा। मदद की आस में महिला उसकी साथ स्कूटी पर बैठकर चल दी।

आरोप है कि आरोपी सुबेदार ने रास्ते में स्कूटी रोक ली और महिला के साथ छेड़छाड़ की।जहां से उसने भसगकर जान बचाई। इस घटना की जानकारी महिला ने हरियाणा पहुंच कर वहां की पुलिस को बताई तो वहां की पुलिस ने दूसरे प्रदेश का मामला होने पर रिपोर्ट दर्ज नहीं की।

मंगलवार को महिला फिर से बरेली पहुंची और कैंट पुलिस को घटना की जानकारी दी। इसके बाद कैंट पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर पति के दोस्त आरोपी नायाब सुबेदार के खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज की है।