बरेली: महिला दिवस पर शोहदे की पिटाई, फोटो खीचनें को लेकर हुआ विवाद

न्यूज टुडे नेटवर्क, बरेली। हाफिजगंज थाना क्षेत्र में महिला दिवस पर एक युवक को महिला से छेड़छाड़ करना बहुत महंगा पड़ गया। महिला ने बीच बाजार युवक को पकड़ कर पहले तो उसकी खूब पिटाई की इसके बाद में वह उसे पीटते हुए थाने ले गयी और पुलिस के हवाले कर दिया। इस घटना की
 | 
बरेली: महिला दिवस पर शोहदे की पिटाई, फोटो खीचनें को लेकर हुआ विवाद

न्‍यूज टुडे नेटवर्क, बरेली। हाफिजगंज थाना क्षेत्र में महिला दिवस पर एक युवक को महिला से छेड़छाड़ करना बहुत महंगा पड़ गया। महिला ने बीच बाजार युवक को पकड़ कर पहले तो उसकी खूब पिटाई की इसके बाद में वह उसे पीटते हुए थाने ले गयी और पुलिस के हवाले कर दिया। इस घटना की तहरीर महिला की ओर से थाना नवाबगंज में दी गयी है। पूछताछ करने पर शोहदे ने अपने आप को पीलीभीत के अमरिया क्षेत्र का बताया।

महिला के पति की दो वर्ष पहले मौत हो चुकी है। महिला अपने घर से टेम्पो में सवार होकर कस्बे में खरीदारी करने आ रही थी। महिला जब टेम्पो में सवार हुई तो उसमें एक शोहदा पहले से बैठा हुआ था। टेम्पो के पीलीभीत हाईवे पहुंचने पर शोहदे ने उससे छेड़छाड़ की। जिसको महिला ने नजरअंदाज किया। इसी बीच कस्बे के बाईपास मार्ग पर महिला टेम्पो से उतर कर बाजार की ओर जाने लगी तो शोहदा भी उसकेे पीछे हो लिया। महिला का पीछा करते हुए युवक अपने मोबाइल फोन से उसके फोटो खींचने लगा। इसकी भनक लगते ही महिला ने परेशान होकर चुपचाप उस युवक का भी फोटो खींच लिया और अपने परिजनों को भेज दिया।

परिजनों को घटना की जानकारी मिलने पर वह महिला के पास पहुंच गये। इसके बाद महिला ने अपने परिजनों की मदद से शोहदे को पकड़ लिया और बीच बाजार में उसकी जमकर पिटाई कर दी। इतना ही नहीं इसके बाद महिला युवक को पीटती हुई थाने ले गयी और पुलिस के हवाले कर दिया।

महिला की ओर से थाना नवाबगंज में घटना की तहरीर दी गयी जिस पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने शोहदे से पूछताछ की तो उसने खुद को जनपद पीलीभीत के अमरिया थाना क्षेत्र का निवासी बताया। महिला के कहने पर पुलिस ने जब उसके मोबाइल को चैक किया तो मोबाईल में महिला के कई फोटो भी मिले। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए युवक का मोबाइल अपने कब्जे में ले लिया है।