बरेली: आत्म रक्षा के गुर सीखेंगी महिलाएं

न्यूज टुडे नेटवर्क। महिलाओं के प्रति बढ़ते अत्याचार और अपराधों से महिलाओं की सुरक्षा के लिए एक नई पहल शुरू हो रही है। बरेली की एक संस्था ने यह बीड़ा उठाया है। यहां महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की कड़ी में नि:शुल्क जूडो कराटे और मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण दिया जाएगा। अभियान के संचालक नील कमल
 | 
बरेली: आत्म रक्षा के गुर सीखेंगी महिलाएं

न्‍यूज टुडे नेटवर्क। महिलाओं के प्रति बढ़ते अत्‍याचार और अपराधों से महिलाओं की सुरक्षा के लिए एक नई पहल शुरू हो रही है। बरेली की एक संस्‍था ने यह बीड़ा उठाया है। यहां महिलाओं को आत्‍मनिर्भर बनाने की कड़ी में नि:शुल्‍क जूडो कराटे और मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

अभियान के संचालक नील कमल पाठक ने बताया कि उनकी टीम महिलाओं को आत्‍म सुरक्षा के तरीके बताएगी। आज के समाज में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर तमाम चिंता के प्रश्‍न हैं। महिलाएं किस तरह से अपनी खुद की सुरक्षा कर सकें इसके लिए उन्‍हें जागरूक करने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान स्त्रियों को निशुल्क अपने आप को सुरक्षित कैसे रखें इसके लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस मौके पर शिवा शर्मा और मार्शल आर्ट कोच विवेक राना मौजूद रहे।