बरेली: जिलाधिकारी से महिलाओं ने की अपने हक की बात

न्यूज टुडे नेटवर्क, बरेली। मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत कलेक्ट्रेट सभागार में महिलाओं एवं बालिकाओं के संरक्षण, सुरक्षा देने एवं आत्मनिर्भर, स्वावलम्बी बनाने हेतु हक की बात जिलाधिकारी के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में सहायक नगर आयुक्त विवेक त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी उमरदरार खान, उपनिदेशक महिला कल्याण जिला प्रोबेशन अधिकारी बरेली श्रीमती नीता
 | 
बरेली: जिलाधिकारी से महिलाओं ने की अपने हक की बात

न्‍यूज टुडे नेटवर्क, बरेली। मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत कलेक्ट्रेट सभागार में महिलाओं एवं बालिकाओं के संरक्षण, सुरक्षा देने एवं आत्मनिर्भर, स्वावलम्बी बनाने हेतु हक की बात जिलाधिकारी के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में सहायक नगर आयुक्त विवेक त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी उमरदरार खान, उपनिदेशक महिला कल्याण जिला प्रोबेशन अधिकारी बरेली श्रीमती नीता अहिरवार, प्रभारी पुलिस रिपोर्टिंग चौकी आशा ज्योति केन्द्र श्रीमती सोनी खम्पा, इन्सपेक्टर महिला थाना श्रीमती छवि वर्मा, प्रबन्धक आशा ज्योति केन्द्र बरेली श्रीमती सौम्या वर्मा महिला शक्ति केन्द्र का स्टॉफ एवं जिला बाल संरक्षण इकाई का स्टॉफ शिक्षा विभाग की शिक्षिकायें एवं सम्बन्धित समस्त स्वैच्छिक संगठन उपस्थित रहे। जिसमें यौनहिंसा, लैंगिक असमानता, घरेलू हिंसा, कन्या भ्रूण हत्या तथा दहेज आदि से सम्बन्धित पीड़ित महिलाओं ने अपने प्रार्थना पत्र के साथ जिलाधिकारी के समक्ष अपनी समस्याओं को रखा।

उक्त कार्यक्रम में कुल.19 शिकायत प्राप्त हुई। उक्त कार्यक्रम में जिलाधिकारी महोदय द्वारा कार्यक्रम में आयी हुई सभी महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए जानकारी दी गयी कि माता-पिता की सम्पत्ति में बेटियों का भी हक है बेटियां समाज की धरोहर हैं बिटियों को समाज में अपनी प्रतिभागिता बढ़.चढ़ कर सुनिश्चित करनी चाहिए।

सक्षम बनने के साथ ही सरकार द्वारा चलायी जा रही कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेना चाहिए। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा एवं संरक्षा हेतु बने कानूनी अधिनियमों का बृहद स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाना चाहिए। जिससे समस्त महिलायें अपनी सुरक्षा से सम्बन्धित अधिनियमों कानूनों की सहायता से अपनी सुरक्षा स्वयं कर सके। बेटियों, महिलाओं को अपने हुनर को पहचानते हुए उसी दिशा में अग्रसर होकर अपने उज्जवल भविष्य हेतु प्रयास करने चाहिए।

श्रीमती रिंकी सैनी जिला समन्वयक द्वारा ग्राम पतरासी ब्लॉक एवं तहसील बहेड़ी में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें कार्यक्रम में आयी महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में वूमेन पॉवर लाइन.1090 महिला हेल्पलाइन 181 चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पुलिस हेल्पलाइन.112 महिला सशक्तिकरण एवं महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित कन्या सुमंगला योजना पति की मृत्यु उपरान्त निराश्रित महिला पेंशन योजना आपकी सखी आशा ज्योति केन्द्र वन स्टाप सेंटर बाल संरक्षण सेवायें बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी।