बरेली: जीआरपी पुलिस की वजह से जिंदा बच गई महिला, जानिए ऐसा क्या हुआ

न्यूज टुडे नेटवर्क। बरेली रेलवे जंक्शन पर जीआरपी की सक्रियता से एक महिला की जान बच गई। घरेलू कलह से परेशान महिला बुद्धवार को रेल जंक्शन के ओवरब्रिज पर खुदकुशी करने पहुंच गई। इसी दौरान जीआरपी के सिपाहियों ने महिला को देख लिया। जवानों ने महिला को पकड़कर महिला पुलिस के हवाले कर दिया। दरअसल
 | 
बरेली: जीआरपी पुलिस की वजह से जिंदा बच गई महिला, जानिए ऐसा क्या हुआ

न्यूज टुडे नेटवर्क। बरेली रेलवे जंक्‍शन पर जीआरपी की सक्रियता से एक महिला की जान बच गई। घरेलू कलह से परेशान महिला बुद्धवार को रेल जंक्‍शन के ओवरब्रिज पर खुदकुशी करने पहुंच गई। इसी दौरान जीआरपी के सिपाहियों ने महिला को देख लिया। जवानों ने महिला को पकड़कर महिला पुलिस के हवाले कर दिया।

दरअसल थाना सुभाषनगर क्षेत्र के राजीव कालोनी की निवासी महिला रजनी का अपने पति राकेश से किसी बात को विवाद हो गया। धीरे धीरे दोनों में विवाद बढ़ता चला गया। कलह के बाद रजनी घर से निकलकर जंक्‍शन के ओवरब्रिज पर पहुंची जहां उसने आत्‍महत्‍या करने का प्रयास किया।

जीआरपी इंस्पेक्टर विजय कुमार सिंह राणा ने बताया कि राजीव कॉलोनी निवासी रजनी का सुबह उसके पति राकेश से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इसके बाद पति से नाराज होकर रजनी जंक्शन ओवरब्रिज पर पहुंच गई। कूदकर आत्महत्या करने वाली थी कि वहां गश्‍त कर रहे जीआरपी के सिपाहियों ने उसे देख लिया।

सिपाहियों ने महिला को खींचकर बचा लिया। महिला के पति को थाने बुलाया गया। पूछताछ के दौरान महिला ने बताया कि उसके पति आए दिन उसके साथ मार-पीट करते हैं। मामले में पति राकेश का कहना है कि पत्नी रजनी का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। अक्सर बहकी-बहकी बातें करने लगती है। उसका इलाज भी कराया जा रहा है। फिलहाल महिला को समझाकर पति के सुपुर्द कर दिया गया है।