बरेली : गन्‍ने के खेत में ऐसा क्‍या देखा जो लोग रह गए भौचक

न्यूज टुडे नेटवर्क। गन्ने के खेत में बुधवार सुबह जब ग्रामीण पहुंचे तो वे भौचक रह गए। उनके खेत में प्रतिबंधित पशुओं के अवशेष पड़े थे जिसकी संख्या करीब आधा दर्जन थी। यह जानकारी जब हिन्दूवादी संगठन के लोगों को हुई तो उन्होंने विरोध किया। पुलिस ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया है। मामला बरेली
 | 
बरेली : गन्‍ने के खेत में ऐसा क्‍या देखा जो लोग रह गए भौचक

न्‍यूज टुडे नेटवर्क। गन्‍ने के खेत में बुधवार सुबह जब ग्रामीण पहुंचे तो वे भौचक रह गए। उनके खेत में प्रतिबंधित पशुओं के अवशेष पड़े थे जिसकी संख्‍या करीब आधा दर्जन थी। यह जानकारी जब हिन्‍दूवादी संगठन के लोगों को हुई तो उन्‍होंने विरोध किया। पुलिस ने उन्‍हें कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

मामला बरेली जिले के फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के गांव मडिया भगवंतपुर का है। एक गन्ने के खेत में आधा दर्जन पशुओं के अवशेष पड़े थे। सुबह पहुंचे किसानों ने देखा तो अन्‍य लोगों को सूचना दी। देखते ही देखते वहां मजमा लग गया। हिंदू संगठन के कई नेता भी वहां पहुंचे। उन्‍होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

पुलिस ने गन्ने के खेत में कईयों से पूछताछ की। आशंका है कि तस्करों ने प्रतिबंधित पशुओं का कटान कर अवशेष फेंके हैं। पशुओं के सिर छोड़ मांस साथ ले गए। हिंदू संगठन व ग्रामीणों ने हंगामा किया। पुलिस ने आश्वासन दिया कि जल्द ही तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजेंगे। इसके बाद लोग शांत हुए।