बरेली : वैक्सीन लगवाने के सवाल पर हंसकर क्या बोले अखिलेश यादव
न्यूज टुडे नेटवर्क। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बरेली में आयोजित मंडलीय कार्यशाला में भाग लेने के लिए गुरुवार को पहुंच गए। फरीदपुर से निकलते समय उनसे मीडिया ने बात की और सवाल पूछा कि क्या आप वैक्सीन लगवाएंगे। इस पर वे हंस पड़े। उन्होंने कहा कि अभी गरीब
Jan 21, 2021, 18:04 IST
|

न्यूज टुडे नेटवर्क। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बरेली में आयोजित मंडलीय कार्यशाला में भाग लेने के लिए गुरुवार को पहुंच गए। फरीदपुर से निकलते समय उनसे मीडिया ने बात की और सवाल पूछा कि क्या आप वैक्सीन लगवाएंगे। इस पर वे हंस पड़े। उन्होंने कहा कि अभी गरीब वैक्सीन लगवा लें। हम प्रदेश में अपनी सरकार आने के बाद वैक्सीन लगवाएंगे।

बता दें कि अखिलेश यहां मंडलीय कार्यशाला में भाग लेने आए हैं। इस दौरान वे कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। पीलीभीत बाईपास रोड पर स्थित हवेली बारात घर में कार्यशाला का आयोजन किया गया है। इशारों ही इशारों में उन्होंने मोदी सरकार पर निशाना साधा।
WhatsApp Group
Join Now