Bareilly-क्रिकेट देख रहे थे, अचानक चली गोली और भाजपा नेता पहुंच गए अस्पताल

न्यूज टुडे नेटवर्क, बरेली। सुभाषनगर थाना क्षेत्र में स्थित मैदान पर बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। इस बीच एक दबंग ने वहां आकर फायर कर दी। गोली भाजपा नेता के पैर पर आकर लगी। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। सुभाष नगर थाने के करगैना निवासी 26 वर्षीय विकास चौहान पुत्र
 | 
Bareilly-क्रिकेट देख रहे थे, अचानक चली गोली और भाजपा नेता पहुंच गए अस्पताल

न्यूज टुडे नेटवर्क, बरेली। सुभाषनगर थाना क्षेत्र में स्थित मैदान पर बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। इस बीच एक दबंग ने वहां आकर फायर कर दी। गोली भाजपा नेता के पैर पर आकर लगी। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।

सुभाष नगर थाने के करगैना निवासी 26 वर्षीय विकास चौहान पुत्र चंद्रभान भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष हैं। उनके घर से कुछ दूरी पर प्रगति नगर में मंगलवार दोपहर स्थानीय बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। विकास भी उनका मैच देखने पहुंचे। इसी बीच इलाके में ही रहने वाला दबंग कल्लू भी वहां पहुंचा गया। कल्लू के पास तमंचा था।

वह बार-बार तमंचा हवा में लहरा रहा था। विकास ने उसे समझाया और तमंचा लहराने से मना किया। कल्लू ने तमंचे से फायर कर दिया और गोली विकास चौहान के पैर में लग गई।

विकास जमीन पर गिर पड़े। मौका देख कल्लू भाग गया। सूचना मिलते पर घरवाले मौके पर पहुंचे और पुलिस से शिकायत के बाद विकास को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कल्लू की गिरफ्तार की कोशिश की लेकिन वह फरार है।