Bareilly-एक फौजी की दो-दो बीवियां, पहली पत्नी दस साल बाद पहुंची थाने, ये है मामला  

न्यूज टुडे नेटवर्क, बरेली। जिले के फतेहगंज निवासी एक फौजी ने पहली पत्नी को तलाक दिए बगैर दूसरी शादी कर ली। दो-दो बीवियों वाला फौजी जब भी छुट्टी पर घर आता है तो वह अपनी दूसरी पत्नी के साथ ही रहता है। परेशान पहली पत्नी ने मामले की शिकायत एसएसपी रोहित सिंह सजवाण से की
 | 
Bareilly-एक फौजी की दो-दो बीवियां, पहली पत्नी दस साल बाद पहुंची थाने, ये है मामला  

न्यूज टुडे नेटवर्क, बरेली। जिले के फतेहगंज निवासी एक फौजी ने पहली पत्‍नी को तलाक दिए बगैर दूसरी शादी कर ली। दो-दो बीवियों वाला फौजी जब भी छुट्टी पर घर आता है तो वह अपनी दूसरी पत्‍नी के साथ ही रहता है। परेशान पहली पत्‍नी ने मामले की शिकायत एसएसपी रोहित सिंह सजवाण से की है। एसएसपी ने थाना पुलिस को जांच के आदेश दिए हैं।

कैंट थाना क्षेत्र के कांधरपुर निवासी महिला की शादी 17 अप्रैल, 2019 में फतेहगंज पश्चिमी निवासी फौजी से हुई थी। 10 वर्ष पूर्व उसके पति ने ग्राम धंतिया निवासी एक युवती से प्रेम विवाह कर लिया। प्रेम विवाह के बाद फौजी अपनी पहली पत्नी के साथ न रहकर दूसरी पत्नी के साथ ही रहता है। छुट्टी पर आता है तो भी फतेहगंज में अपने दूसरे मकान में रहता है। जब छुट्टी खत्‍म हो जाती हैं तो दूसरी पत्नी मायके चली जाती है।

सर्विस बुक में अब भी पहली पत्‍नी का नाम

कागजों में अब भी फौजी की विधिक पत्नी कैंट निवासी महिला ही है। दोनों का तलाक नहीं हुआ है। सर्विस अभिलेखों में भी फौजी की पत्नी के रूप में उसी का नाम दर्ज है। कुछ दिन पहले सितंबर 2020 में मैं ससुराल गई थी तो पति के मां-बाप ने उससे गाली गलौज की थी। उस वक्त फौजी की दूसरी पत्नी भी मौजूद थी। इस दौरान उसे जान की भी धमकी दी गई। सोमवार को महिला ने एसएसपी से शिकायत कर उचित कार्रवाई की मांग की। एसएसपी ने कैंट पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए हैं।