Bareilly:अपने बेटे से मां ही करा रही दो बहनों के साथ छेड़छाड़, परेशान बहनों ने उठाया ये कदम

न्यूज टुडे नेटवर्क, बरेली। अपने बेटे से एक महिला दो बहनों के साथ छेड़खानी करवा रही है। लड़का बहनों की कॉलेज आते-जाते फोटो व वीडियो बनाता है। शिकायत पर मारपीट भी कर चुका है। मामला सुभाषनगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने मां-बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना क्षेत्र निवासी एक महिला
 | 
Bareilly:अपने बेटे से मां ही करा रही दो बहनों के साथ छेड़छाड़, परेशान बहनों ने उठाया ये कदम

न्‍यूज टुडे नेटवर्क, बरेली। अपने बेटे से एक महिला दो बहनों के साथ छेड़खानी करवा रही है। लड़का बहनों की कॉलेज आते-जाते फोटो व वीडियो बनाता है। शिकायत पर मारपीट भी कर चुका है। मामला सुभाषनगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने मां-बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

थाना क्षेत्र निवासी एक महिला की दो बेटियां हैं। एक बेटी शहर के ही एक कॉलेज में बीए फाइनल व दूसरी बीसीए कर रही है। मोहल्ला निवासी कुशल यादव दोनों बहनों के साथ छेड़छाड़ करता है।

इस काम में उसकी मां सुशीला देवी का भी सहयोग रहता है। उनकी बेटियों पर आते-जाते  युवक अश्लील इशारे भी करता है। मोबाइल पर भी अश्लील मैसेज भेजते हैं। जब महिला ने आरोपी की मां सुशीला देवी से शिकायत की तो सुशीला देवी उनके साथ गाली-गलौज कर मारपीट करने लगी। सुभाषनगर पुलिस ने आरोपी युवक व उसकी मां के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।