बरेली: सुभाष नगर पुलिया पर ओवरब्रिज की गुंजाइश नहीं अंडर पास पर होगा मंथन, जानिए क्या बोले अफसर

न्यूज़ टुडे नेटवर्क। सुभाष नगर पुलिया को जाम के झाम से बचाने के लिए अंडर पास पर मंथन होगा। हालांकि नगर निगम के मेयर उमेश गौतम ने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत यहां ब्रिज निर्माण के लिए पत्र लिखा था मगर सेतु निगम के अफसरों का कहना है कि यहां पर पुल की गुंजाइश नहीं
 | 
बरेली: सुभाष नगर पुलिया पर ओवरब्रिज की गुंजाइश नहीं अंडर पास पर होगा मंथन, जानिए क्या बोले अफसर

न्यूज़ टुडे नेटवर्क। सुभाष नगर पुलिया को जाम के झाम से बचाने के लिए अंडर पास पर मंथन होगा। हालांकि नगर निगम के मेयर उमेश गौतम ने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत यहां ब्रिज निर्माण के लिए पत्र लिखा था मगर सेतु निगम के अफसरों का कहना है कि यहां पर पुल की गुंजाइश नहीं निकल पा रही है।

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के सीईओ अभिषेक आनंद ने बताया कि सेतु निगम के अधिकारियों से इस बारे में बात हुई है। ऐसे में यह तथ्य निकलकर आया है कि सुभाष नगर पुलिया पर पुल बनने की संभावना बहुत ही कम है। सेतु निगम के अधिकारियों ने अंडरपास विकल्प पर विचार करने को कहा है।

अभिषेक ने बताया कि उन्होंने स्मार्ट सिटी योजना के तहत सुभाष नगर पुलिया पर पुल बनाने के संबंध में रेलवे के अफसरों को पत्र भेजा है जिसमें कहा है कि संभावना तलाशने के लिए एक बार संयुक्त रूप से सर्वे कर लिया जाए।

अगर फिर भी संभावना नहीं निकलती है तो यहां अंडरपास बनाने का काम शुरू किया जाए जानकारी के मुताबिक पुल को लेकर यहां पहले भी सर्वे हो चुका है। उस समय पुल को उठाने और उतारने की दिक्कत सामने आई थी। इसलिए मामला ठंडे बस्ते में चला गया था।