बरेलीः गांव के चौकीदार ने महिला के घर में घुसकर किया ये गंदा काम …..

न्यूज टुडे नेटवर्क। गांव का ही रहने वाला चौकीदार देर रात एक महिला के घर में घुस आया। महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। इसका विरोध करते हुए महिला ने शोर मचाया तो बच्चे और ससुर आ गए। जिसे देख कर आरोपी चौकीदार भाग निकला। महिला ने मामले की शिकायत एसएसपी से की है।
 | 

मामला जिले के भमोरा थाना क्षेत्र का है। थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने गांव के चौकीदार पर घर में घुसकर छेड़खानी करते हुए दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाया है। महिला ने बताया है कि उसके पति रुद्रपूर में एक कंपनी में काम करते हैं। वह अपने दो बच्चे औऱ ससुर के साथ में रहती है।

सोमवार देर रात खाना खाने के बाद सो रही थी। इसी दौरान गांव का एक चौकीदार घर का दीवार कूदकर घर में घुस आया औऱ महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। इसका विरोध करते हुए महिला शोर मचाने लगी।

शोर सुनकर महिला के ससुर आ गए जिसके बाद आरोपी चौकीदार उन्हें देख मौके से भाग निकला। पीड़िता ने घटना की शिकायत एसएसपी कार्यालय पहुंच कर की है। मामले में प्रभारी एसएसपी कहा, जांच कर आरोपी पर कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Group Join Now
News Hub