बरेली: टैक्स वसूलने को नगर निगम ने किया ऐसा काम कि शराबी भी नहीं छलका पाए जाम, ये रही वजह

न्यूज टुडे नेटवर्क। नगर निगम ने एक बार फिर टैक्स ना जमा करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। सिटी सब्जी मंडी की 2 दर्जन से अधिक दुकानों को सील कर दिया है। जानकारी के अनुसार नगर निगम का तीन लाख से अधिक का बकाया बताया गया है। नगर निगम टीम ने की
 | 
बरेली: टैक्स वसूलने को नगर निगम ने किया ऐसा काम कि शराबी भी नहीं छलका पाए जाम, ये रही वजह

न्‍यूज टुडे नेटवर्क। नगर निगम ने एक बार फिर टैक्स ना जमा करने वाले दुकानदारों के  खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। सिटी सब्जी मंडी की  2 दर्जन से अधिक दुकानों को सील कर दिया है।  जानकारी के अनुसार नगर निगम का  तीन लाख से अधिक का बकाया बताया गया है। नगर निगम टीम ने की कार्रवाई उस समय की है जब दुकानदार अपने प्रतिष्ठानों को खोलने के लिए घर से तैयारी कर रहे थे।

जैसे ही दुकानों पर पहुंचे तो दुकानें सील थी। जिसके बाद दुकानदारों का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। नगर निगम के ऊपर तानाशाही का आरोप लगाते हुए।  दुकानदारों ने जमकर हल्ला किया कहा कि हमको पहले से कोई सूचना नही दी है। सिटी सब्जी मंडी की  दुकानें  देशी शराब की दुकान  सहित दर्जनों दुकानें सील कर दी।

दुकान मालिक परमजीत सिंह , गुरु दीप सिंह , रवि साहू , विजय कुमार गुप्ता , शिव कुमार गुप्ता , मोहम्मद अली , मोहम्मद यासीन , मोहम्मद हैदर अली ,  प्रेम प्रकाश , डॉक्टर अशोक कुमार रस्तीगी , गौरव माहेश्वरी , श्रवण कुमार , जितेश्वर प्रसाद आदि दुकानदार इकठ्ठे होकर नगर निगम पहुंचे और टैक्स जमा करने को कहा ।