बरेली: मां ने डाटा तो घर छोड़कर शहामतगंज में झाड़ू-पोछा लगाने लगी, दो साल बाद इस हाल में मिली

न्यूज टुडे नेटवर्क। घर के कामकाज को लेकर मां ने डांट क्या लगा दी। सोलह साल की लड़की ने घर छोड़ दिया।कमाने-खाने के लिए शहामतगंज चली आई और यहां आकर झाड़ू पोछा करने लगी। वो भी घर से मात्र 7 किलोमीटर दूर। फिर भी दो साल से इज्जतनगर पुलिस उसे ढूंढ नहीं पाई और उसकी
 | 
बरेली: मां ने डाटा तो घर छोड़कर शहामतगंज में झाड़ू-पोछा लगाने लगी, दो साल बाद इस हाल में मिली

न्यूज टुडे नेटवर्क। घर के कामकाज को लेकर मां ने डांट क्या लगा दी। सोलह साल की लड़की ने घर छोड़ दिया।कमाने-खाने के लिए शहामतगंज चली आई और यहां आकर झाड़ू पोछा करने लगी। वो भी घर से मात्र 7 किलोमीटर दूर। फिर भी दो साल से इज्जतनगर पुलिस उसे ढूंढ नहीं पाई और उसकी मां की तहरीर पर अपहरण का मुकदमा दर्ज किए बैठी रही। न्याय की गुहार लेकर एसएसपी के पास पहुंची मां ने जानकारी दी तो उन्होंने पुलिस को फटकार लगाई तब पुलिस ने उसे खोज निकाला। अब लड़की 18 साल की हो गई है।

इज्जतनगर क्षेत्र निवासी महिला ने डेढ़ साल पहले 16 वर्षीय बेटी की पांच मई 2019 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इज्जतनगर पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज किया पर उसे ढूंढा नहीं। पीड़ित मां ने एसएसपी रोहित सिंह सजवाण को प्रार्थना पत्र दिया। जिस पर एसएसपी ने इज्जतनगर पुलिस की फटकार लगाई। इसके बाद पुलिस ने किशोरी को ढूंढ निकाला और वह अपने घर से सात किलो मीटर दूर ही शाहमतगंज में पुलिस को मिली है।

पैसे जमा कर लौट जाती घर

लड़की ने बताया कि वह मां की डांट से नाराज होकर घर से निकली थी। पैसे कमाकर ही घर लौटने की कसम खाई थी। जिसके बाद वह शाहमतगंज में रही और घरों में बर्तन झाडू का काम किया। इसके साथ ही उसने कुछ रुपये भी जमा कर लिये और कुछ रकम जमा करने के बाद वह घर लौट जाती। डेढ़ साल पहले 16 साल की उम्र में अपहरण का मुकदमा लिखा गया था। बरामद हुई लड़की अब उम्र 18 साल हो गई है।