बरेलीः पर्चे पर फोन नम्बर लिखकर लड़की के घर फेंकता था लड़का, घर वालों ने देखा तो हुआ ऐसा….

न्यूज टुडे नेटवर्क। एक व्यक्ति ने शोहदे पर अपनी लड़की को परेशान करने की शिकायत पुलिस से की है। उसने बताया कि शोहदा पर्चे पर अपना नंबर लिखकर उसके घर में फेंकता था। एक दिन ऐसा करते पकड़ा तो वह जान से मारने की धमकी देने लगा। कुछ दिन पहले वह कहीं बाहर गया था।
 | 
बरेलीः पर्चे पर फोन नम्बर लिखकर लड़की के घर फेंकता था लड़का, घर वालों ने देखा तो हुआ ऐसा….

न्यूज टुडे नेटवर्क। एक व्यक्ति ने शोहदे पर अपनी लड़की को परेशान करने की शिकायत पुलिस से की है। उसने बताया कि शोहदा पर्चे पर अपना नंबर लिखकर उसके घर में फेंकता था। एक दिन ऐसा करते पकड़ा तो वह जान से मारने की धमकी देने लगा। कुछ दिन पहले वह कहीं बाहर गया था। पीछे से शोहदा आया और उसकी लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। उसने पुलिस से शिकायत की है।

मामला यूपी के बरेली जिले के शीशगढ़ थाना क्षेत्र का है। मंगलवार सुबह पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे लड़की के पिता ने बताया कि शीशगढ़ थाने में आरोपी के खिलाफ लड़की को भगा ले जाने की नामजद रिपोर्ट लिखवाई थी। इसके बाद पुलिस ने लड़की को बरामद कर लिया। पुलिस ने 164 में बयान कराये जिसमें पीड़ित की बेटी ने युवक पर जबरदस्ती अगवा करने की बात कही थी।

इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा तो दर्ज कर लिया लेकिन उसे गिरफ्तार नहीं किया। अब वह उसे जान से मारने की धमकी देकर केस वापस लेने का दबाव बना रहा है। पीड़िता ने मंगलवार सुबह एसएसपी कार्यालय पहुंच कर एसएसपी को एक शिकायती पत्र दिया। आरोपी युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।