बरेलीः एक दिन के लिए 18 बेटियों के हाथ रहीं जिले की प्रशासनिक कमान, जानिए कौन-क्या बना

न्यूज टुडे नेटवर्क। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत बेटियों का मनोबल बढ़ाने के लिए मिशन शक्ति के तहत मिशन नायिका मेगा इवेंट का आयोजन गुरुवार को किया गया। जिसके अंतर्गत पूरे दिन जिले की 18 बेटियों के हाथों जिले की प्रशासनिक कमान रही। इस दौरान डीएम, एसएसपी समेत कई अधिकारियों के पदों को
 | 
बरेलीः एक दिन के लिए 18 बेटियों के हाथ रहीं जिले की प्रशासनिक कमान, जानिए कौन-क्या बना

न्यूज टुडे नेटवर्क। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत बेटियों का मनोबल बढ़ाने के लिए मिशन शक्ति के तहत मिशन नायिका मेगा इवेंट का आयोजन गुरुवार को किया गया। जिसके अंतर्गत पूरे दिन जिले की 18 बेटियों के हाथों जिले की प्रशासनिक कमान रही। इस दौरान डीएम, एसएसपी समेत कई अधिकारियों के पदों को बेटियों ने संभाला। उनकी कार्यप्रणाली समझी और अफसरों को सुधार के निर्देश दिए। यह कार्यक्रम एक दिवसीय था। डीएम ने सभी का बुके देकर सम्मान किया।

  1. शक्ति गंगवार (एक दिन की डीएम)

यूपी बोर्ड की इंटर की टॉपर शक्ति गंगवार को एक दिन के लिए बरेली जिलाधिकारी का पद सौंपा गया। उन्होंने एक दिन की एसएसपी सहित बाकी अधिकारियों के साथ बैठक की। कलक्ट्रेट का निरीक्षण किया। नवाबगंज निवासी शक्ति गंगवार ने जीसस एंड मैरी कॉलेज से इंटर में 89% अंक हासिल किए हैं। उनके पिता की ज्वेलरी शॉप हैं। घर में माता-पिता और एक बड़ा भाई है। शक्ति घर में सबसे छोटी है। सीविल सर्विस में जाना चाहती है। फिलहाल अभी BSC की छात्रा है।

 

  1. भूमिका (एक दिन की एसएसपी) : आंवला थाना क्षेत्र की रहने वाली भूमिका चंद्रा ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का पद संभाला। उसने महिला थाने का निरीक्षण किया। भूमिका चंद्रा के परिवार में सात लोग हैं। संत मंगल पुरी इंटर कॉलेज से इंटर में 88% अंक हासिल किए। अभी BSC कर रही है। उनका सपना डॉक्टर बनने का है।

 

  1. स्नेहा पटेल (एक दिन की सीडीओ) : स्नेहा पटेल ने विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी की कमान संभाली। साथ ही अधीनस्थ अफसरों से विभिन्न प्रशासनिक पदों पर अधिकारियों के कार्य एवं उत्तरदायित्व के विषय में विस्तार से जानकारी प्राप्त की और कलक्ट्रेट, विकास भवन एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने उनके साथ चेयर शेयर की।

 

अन्य बेटियों को किसको-क्या बनाया गया।

 

इंटर की छात्राएं

 

नाम             पद

1..रेनू कुमारी   –  अपर जिलाअधिकारी ( प्रशासन)

2..फैज    – अपर जिला अधिकरी नगर

3..जिनत वी   –    अपर नगर मजिस्ट्रेट

4..सरिता देवी   –   उपजिला अधिकारी(सदर)

5..शिवानी गुप्ता   –   D.I.P. N.I.C

6..पाखी अग्रवाल  – जिला प्रोवेसन अधिकारी

7..निजर वी  –  चकबन्दी अधिकारी

8..रोहिनी राठौर    –    परियोजना निदेशक

  1. 9. सिद्धी शर्मा – जिला अर्थ एंव संख्यिका अधिकारी

10.अशिंका सक्सेना  –  उपयुक्त मनरेगा

11.सोम्य मौर्य –  ए.आर.कौपरेटिव

  1. 12. छबि गुप्ता – जिला पंचायत राज अधिकारी

13.करुण गंगवार – जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी

14.आंकाक्षा    –  जिला विद्यालय

  1. 15. अर्पण – जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी