न्यूज टुडे नेटवर्क। सपा ने किसानों के समर्थन में ज़िलाध्यक्ष अगम मौर्य व हैदर अली के नेतृत्व में ट्रैक्टर रैली निकालकर गर्जना की। रैली मनोहर भूषण इंटर कॉलेज मैदान से निकलकर शहर के कई हिस्सों से गुजरी।
फिर सदर तहसील पर जाकर समाप्त हुई। रैली में सपा कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में शिरकत की। सपा नेताओं ने भाजपा सरकार पर किसानों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार हठधर्मिता पर उतारू है। इस काले कानून को तुरंत वापस लेना चाहिये। केंद्र सरकार पूंजीपतियों के इशारे पर चल रही है। सपा का ये आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।