बरेली: कोहरे और शीतलहर के लिए फिर रहिए तैयार, मौसम विभाग का पढ़िए अलर्ट

न्यूज टुडे नेटवर्क। बारिश के बाद खिल रही अच्छी धूप ज्यादा दिन राहत नहीं देगी। कुछ दिन में फिर ठंड बढ़ने वाली है। मौसम विभाग का कहना है कि अभी पूर्व-उत्तर की दिशा की तरफ हवा चल रही है। 48 घंटे में हवा का रुख पछुआ होने की संभावना है। इसके बाद कोहरा और शीतलहर
 | 
बरेली: कोहरे और शीतलहर के लिए फिर रहिए तैयार, मौसम विभाग का पढ़िए अलर्ट

न्‍यूज टुडे नेटवर्क। बारिश के बाद खिल रही अच्‍छी धूप ज्‍यादा दिन राहत नहीं देगी। कुछ दिन में फिर ठंड बढ़ने वाली है। मौसम विभाग का कहना है कि अभी पूर्व-उत्‍तर की दिशा की तरफ हवा चल रही है। 48 घंटे में हवा का रुख पछुआ होने की संभावना है। इसके बाद कोहरा और शीतलहर का प्रकोप बढ़ जाएगा।

नए साल के बाद मौसम ने नय़ा मोड़ ले लिय़ा था। पूरा उत्तर भारत कड़कडाती ठंड मे ठिठुर रहा था। देश के पहाड़ी इलाकों से सटे मैदानी इलाके कोहरे की चपेट में थे। हालांकि, बारिश के बाद बरेली का मौसम ठीक हो गया था लेकिन मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे तक पहाड़ों से सटे इलाकों में बारिश, कोहरा और शीतलहर चलने की आशंका जताई है।

इस वजह से ठंड बढ़ सकतीहै। सभी को ठंड के प्रति काफी सतर्क रहने की आवश्यकता है। शीतलहर और बारिश के बाद आसमान साफ होने से धूप भी खिल सकती है।

आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद के निदेशक डॉ. जेपी गुप्ता के मुताबिक बीते दिनों हुई बारिश के बाद हवा की दिशा में परिवर्तन हुआ है। जिसके तहत पहाड़ों की हवा शहर में प्रवेश नहीं कर सकी है।

आसमान साफ होने पर लोगों को ठंड से राहत मिली और लोग धूप का आनंद ले रहे हैं।उन्होने य़ह भी बताय़ा कि पछुआ हवा के चलने से ठंड का कहर बढ़ने की उम्मीद है। चिकित्सकों ने इस बदलते मौसम में लोगों को ज्यादा सावधानी बरतने की सलाह दी है।