Bareilly-घर में था रामायण पाठ, अचानक खड़े-खड़े हो गई युवक की मौत, मची अफरा-तफरी

न्यूज टुडे नेटवर्क, बरेली। जिले के देवचरा से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक घर में रामायण पाठ में डीजे लगाने गए युवक की करंट लगने से खड़े-खड़े ही मौत हो गई। इससे मौके पर हड़कंप मच गया। असल में देवचरा के बल्लिया रोड निवासी सुखलाल सक्सेना का 21 वर्षीय पुत्र धारम
 | 
Bareilly-घर में था रामायण पाठ, अचानक खड़े-खड़े हो गई युवक की मौत, मची अफरा-तफरी

न्‍यूज टुडे नेटवर्क, बरेली। जिले के देवचरा से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक घर में रामायण पाठ में डीजे लगाने गए युवक की करंट लगने से खड़े-खड़े ही मौत हो गई। इससे मौके पर हड़कंप मच गया।

असल में देवचरा के बल्लिया रोड निवासी सुखलाल सक्‍सेना का 21 वर्षीय पुत्र धारम सक्‍सेना बारात व अन्‍य आयोजन में डीजे साउंड लगाने का काम करता था। घर में ही उसकी छोटी सी दुकान थी। मंगलवार को देवचरा में ही एक घर में रामायण का पाठ था। धारम ने वहां पर अपना डीजे लगाया हुआ था।

डीजे की सुराही छत पर लगाई थी। बुधवार को रामायण पाठ खत्‍म होने के बाद धारम शाम को डीजे और सुराही उतारने गया था। बताया जा रहा है कि छत से 11 हजार की हाईटंशन लाइन गुजर रही थी। सुराही से तार खींचते वक्‍त तार किसी तरह हाईटेंशन लाइन में छू गया। दूसरी तरफ धारम तार को पकड़ा था। धारम की खड़े-खड़े ही करंट लगने से मौत हो गई। इससे वहां हड़कंप मच गया।

 

WhatsApp Group Join Now
News Hub