बरेली- राजीव शिघल द्वारा 100वां रक्तदान, ऐसे जरूरदमंदों तक पहुंचता है ग्रुप

Bareilly News-जेसीज का नीड ब्लड क्लब जेसी कार्यक्रम 1994 से संचालित किया जा रहा है। इसके संयोजक जेसीज के पूर्व अध्यक्ष राजीव शिघल हैं। पत्रकार वार्ता में राजीव शिंघल ने बताया कि स्वयं 1994 से लगातार रक्तदान कर रहे हैं। दिसंबर माह में उन्होंने 100 बार रक्तदान किया है। उन्होंने बताया कि उनके इस ग्रुप
 | 
बरेली- राजीव शिघल द्वारा 100वां रक्तदान, ऐसे जरूरदमंदों तक पहुंचता है ग्रुप

Bareilly News-जेसीज का नीड ब्लड क्लब जेसी कार्यक्रम 1994 से संचालित किया जा रहा है। इसके संयोजक जेसीज के पूर्व अध्यक्ष राजीव शिघल हैं। पत्रकार वार्ता में राजीव शिंघल ने बताया कि स्वयं 1994 से लगातार रक्तदान कर रहे हैं। दिसंबर माह में उन्होंने 100 बार रक्तदान किया है। उन्होंने बताया कि उनके इस ग्रुप के सदस्य मांग आने पर तुरंत जाकर रक्तदान करते हैं। उन्होंने बताया कि रक्तदान करने से कमजोरी नहीं आती है और न ही कोई बीमारी होती है, उनका अनुभव है कि रक्तदान करने वाला व्यक्ति स्वस्थ महसूस करता है । पाचन क्रिया भी सुचारु हो जाती है। उन्होंने बताया कि उनका मोबाइल नंबर 98370 71566 जो 24 घंटे खुला रहता है ताकि किसी जरूरतमंद को परेशानी ना हो हमारे ग्रुप के सदस्य बिना यह जाने कि किसे खून की जरूरत है।

बरेली- राजीव शिघल द्वारा 100वां रक्तदान, ऐसे जरूरदमंदों तक पहुंचता है ग्रुप

उनके इस ग्रुप में वकील, उद्योगपति, चार्टर्ड अकाउंटेंट, व्यापारी, डॉक्टर एवं बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हैं हमारे ग्रुप के सदस्य महामारी जैसे डेंगू या वायरल फीवर के दौरान बहुत सक्रिय रहते हैं। शहर में अधिकतर अस्पतालों में इनका नंबर मौजूद है, जो लोगों को रक्तदान की आवश्यकता पडऩे पर उपलब्ध करा देते हैं। राजीव शिघल ने लोगों से ज्यादा से ज्यादा इस पुनीत कार्य से जुडऩे की। इस मौके पर जेसी अध्यक्ष राजेश गुप्ता, अंकुर अग्रवाल, हरजीत सिंह, शरद अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, निखिल अग्रवाल आदि मौजूद थे। अंत में राजीव शिघल और अन्य सदस्यों ने मीडिया किया।