Bareilly-रेलवे कर्मी ने रेलवे की महिला कर्मी से शादी तो की पर कागजों में नहीं दिखाया पत्नी फिर पत्नी ने ये किया

न्यूज टुडे नेटवर्क, बरेली। रेलवे की महिला कर्मचारी से रेलवे के ही एक कर्मचारी ने भगवान को साक्षी मानकर विवाह तो कर लिया पर कागजों में खुद को अविवाहित बताया। खुद को अविवाहित दर्शाया। जानकारी पर युवती ने विरोध किया तो आरोपी ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। एडीजी जोन के आदेश पर
 | 
Bareilly-रेलवे कर्मी ने रेलवे की महिला कर्मी से शादी तो की पर कागजों में नहीं दिखाया पत्नी फिर पत्नी ने ये किया

न्यूज टुडे नेटवर्क, बरेली। रेलवे की महिला कर्मचारी से रेलवे के ही एक कर्मचारी ने भगवान को साक्षी मानकर विवाह तो कर लिया पर कागजों में खुद को अविवाहित बताया। खुद को अविवाहित दर्शाया। जानकारी पर युवती ने विरोध किया तो आरोपी ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। एडीजी जोन के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।

इज्जतनगर थाना क्षेत्र निवासी युवती ने बताया कि वह रेलवे में कर्मचारी है।उनकी पहचान 2010 में काम के दौरान ही किला कुंवरपुर निवासी रवि कुमार से हुई थी जो दिवनापुर स्टेशन पर गेटमैन था और सरकारी क्वार्टर में रहता था। आरोपी ने उसे भी अपने साथ रहने को मजबूर किया और दोनों साथ में रहने लगे। मई 2011 में आरोपी उसे अपने साथ हरिद्वार ले गया। रवि ने उसके साथ शादी की। जिसके बाद से दोनों पति-पत्नी की तरह रह रहे हैं। आरोप है कि सितंबर 2020 में उसने रेलवे के कागज देखे तो पता चला कि आरोपी पति रवि ने खुद को अविवाहित दर्शाया है।

विरोध पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और कहा कि वह पत्नी का दर्जा नहीं देगा। वहीं आरोपी ने पीड़िता को धक्के देकर निकाल दिया। पीड़िता ने रानी उर्फ मोटा रामगोपाल, विमला और दिप्ती पर आरोपी रवि सहयोग करने का आरोप लगाया है। इस मामले की शिकायत उन्होंने इज्जतनगर थाने में की थी और पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। अब इस मामले में पीड़िता ने रवि अपने साथियों के सहयाग से जालसाजी कर रेप करने का आरोप लगाया है। एडीजी जोन के आदेश पर इज्जतनगर पुलिस ने चारों आरोपियों पर नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।