बरेली: पर्यावरण संरक्षण के लिए पीडब्‍ल्‍यूडी की पहल, प्‍लास्‍टिक वेस्‍ट से बनाएगा 105 किलोमीटर लंबी सड़क

न्यूज टुडे नेटवर्क: पीडब्ल्यूडी ने बरेली मंडल के जिलों में वेस्ट प्लास्टिक मेटिरियल से सड़कें बनाने की तैयारी कर ली है। मंडल में 105.45 किमी. लंबी सड़क प्लास्टिक से होगा। योजना में जिलों में कई बड़े मार्ग भी शामिल हैं। 2019 से पर्यावरण संरक्षण के तहत प्लास्टिक की सडकें बनवाई जा रही हैं। बरेली जनपद
 | 
बरेली: पर्यावरण संरक्षण के लिए पीडब्‍ल्‍यूडी की पहल, प्‍लास्‍टिक वेस्‍ट से बनाएगा 105 किलोमीटर लंबी सड़क

न्‍यूज टुडे नेटवर्क: पीडब्ल्यूडी ने बरेली मंडल के जिलों में वेस्‍ट प्लास्टिक मेटिरियल से सड़कें बनाने की तैयारी कर ली है। मंडल में 105.45 किमी. लंबी सड़क प्लास्टिक से होगा। योजना में जिलों में कई बड़े मार्ग भी शामिल हैं।

2019 से पर्यावरण संरक्षण के तहत प्लास्टिक की सडकें बनवाई जा रही हैं। बरेली जनपद में पहले चरण में तीन छोटी सड़कों को प्लास्टिक वेस्ट से बनाया जो जांच में सही मिली। लोक निर्माण विभाग ने इसको आगे बढ़ाने का फैसला किया है। बरेली मंडल मे 17 सड़कें चिन्हित की। इन सड़कों की ऊपरी सतह प्‍लास्‍टिक की बिछाई जाएगी। करीब 13 किलोमीटर लंबे बदांयू-बिजनौर मार्ग और 11 किलोमीटर लंबे परसाखेड़ा रजऊ परसपुर मार्ग का नवीनीकरण भी प्लास्टिक वेस्ट से होगा।

ऐसे बनाते हैं सड़क

प्लास्टिक वेस्ट से सड़क बनाने को पत्थर या मिटटी को 170 डिग्री सेल्सियस तक गर्म करते हैं। इसमें प्लास्टिक के टुकड़ों को मिलाया जाता हैं। 30 सेकेंड मे प्लास्टिक पिघलकर पत्थर से चिपक जाती हैं। इस गिट़टी को सड़क पर बिछाकर उस पर तारकोल डाला जाता है। इससे प्रदूषण भी नहीं होगा।