बरेली: राम मन्दिर निर्माण के लिए धन संग्रह को जनजागरण अभियान जारी

न्यूज टुडे नेटवर्क। रामजन्मभूमि मन्दिर निर्माण के लिए इन दिनों निधि समर्पण अभियान चलाया जा रहा है। आरएसएस और विश्व हिन्दू परिषद की अगुवाई में यह अभियान पूरे प्रदेश में जारी है। राम मन्दिर निर्माण के लिए धन जुटाने की प्रक्रिया में निधि समर्पण अभियान का आरम्भ 15 जनवरी मकर संक्रान्ति से शुरू होगा। बरेली
 | 
बरेली: राम मन्दिर निर्माण के लिए धन संग्रह को जनजागरण अभियान जारी

न्‍यूज टुडे नेटवर्क। रामजन्‍मभूमि मन्दिर निर्माण के लिए इन दिनों निधि समर्पण अभियान चलाया जा रहा है। आरएसएस और विश्‍व हिन्‍दू परिषद की अगुवाई में यह अभियान पूरे प्रदेश में जारी है। राम मन्दिर निर्माण के लिए धन जुटाने की प्रक्रिया में निधि समर्पण अभियान का आरम्‍भ 15 जनवरी मकर संक्रान्ति से शुरू होगा। बरेली महानगर में निधि समर्पण अभियान को सफल बनाने के लिए इस समय जनजागरण यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है।

मंगलवार को बरेली के कई इलाकों में जनजागरण यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। अभियान प्रमुख अनुराग अग्रवाल ने बताया कि मकर संक्रान्ति पर्व तक यह जनजागरण अभियान जारी रहेगा। उन्‍होंने अपील कि लोग राम मन्दिर निर्माण के पुनीत कार्य में अधिक से अधिक योगदान देकर इसके भागीदार बनें। निधि प्रमुख विवेक अग्रवाल ने बताया कि यह जनजागरण अभियान 14 जनवरी तक अनवरत रूप से जारी रहेगा।

इसके बाद 15  जनवरी से 22 जनवरी तक घर घर जाकर निधि समर्पण अभियान चलाया जाएगा। आज मंगलवार को बरेली महानगर के आलमगिरीगंज, प्रेमनगर, भूड़, डीडीपुरम, प्रियदर्शिनी नगर समेत कई इलाकों में जनजागरण यात्रा का आयोजन किया गया।