Bareilly-टोक्यो ओलम्पिक के लिए प्रियंका ने क्वालीफाई किया, बढ़ाएंगी देश एवं पूर्वोत्‍तर इज्‍जतनगर रेल मंडल का मान

न्यूज टुडे नेटवर्क, बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल के कार्मिक विभाग की लिपिक प्रियंका गोस्वामी (धाविका) ने 20 किमी वाक इवेंट को 1 घंटा 28 मिनट 45 सेकेंड में पूरा कर नया राष्ट्रीय कीर्तिमान स्थापित किया है। उनका नाम टोक्यो ओलम्पिक के लिए चयनित हो गया है। उन्होंने यह उपलब्धि रांची स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में आयोजित
 | 
Bareilly-टोक्यो ओलम्पिक के लिए प्रियंका ने क्वालीफाई किया, बढ़ाएंगी देश एवं पूर्वोत्‍तर इज्‍जतनगर रेल मंडल का मान

न्यूज टुडे नेटवर्क, बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल के कार्मिक विभाग की लिपिक प्रियंका गोस्वामी (धाविका) ने 20 किमी वाक इवेंट को 1 घंटा 28 मिनट 45 सेकेंड में पूरा कर नया राष्ट्रीय कीर्तिमान स्थापित किया है। उनका नाम टोक्यो ओलम्पिक के लिए चयनित हो गया है।

उन्होंने यह उपलब्धि रांची स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय वाक इवेंट में प्राप्त की। वह टोक्‍यो में खेलकर देश के साथ ही पूर्वोत्तर रेलवे इज्‍जतनगर रेल मंडल का मान भी बढ़ाएंगी। इस उपलब्धि पर मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष पंत, अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) अजय वार्ष्णेय, अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रास्ट्रक्चर) विवेक गुप्ता, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी व क्रीड़ा अधिकारी सनत जैन सहित सभी अधिकारियों एवं खेल प्रेमियों ने उन्‍हें बधाई दी।

स्‍पोर्ट्स सेक्रेट्री गीता शर्मा ने कहा कि प्रियंका ने कड़ी मेहनत के बल पर ही उपलब्‍ध‍ि हासिल की है। इसके लिए उनकी जितनी प्रशंसा की जाए, वह कम है। इधर, प्रियंका की इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों में भी उत्‍साह है। उनका कहना है कि बरेली आने पर प्रियंका का भव्‍य स्‍वागत किया जाएगा।

 

WhatsApp Group Join Now
News Hub