बरेली : CENTRAL JAIL की दीवार कूदकर कैदी फरार, इस संगीन मामले में था बंद

न्यूज टुडे नेटवर्क। सेंट्रल जेल (CENTRAL JAIL BAREILLY) की दीवार सरिया के सहारे चढ़कर एक सजायाफ्ता कैदी सोमवार सुबह करीब 6 बजे फरार हो गया। आरोपी बिजनौर जिले का रहने वाला है। हत्या और रेप जैसे संगीन मामले में वह सजा काट रहा था। जेल प्रशासन ने इज्जतनगर थाने में सूचना दी। जिसके बाद पुलिस
 | 
बरेली : CENTRAL JAIL की दीवार कूदकर कैदी फरार, इस संगीन मामले में था बंद

न्यूज टुडे नेटवर्क। सेंट्रल जेल (CENTRAL JAIL BAREILLY) की दीवार सरिया के सहारे चढ़कर एक सजायाफ्ता कैदी सोमवार सुबह करीब 6 बजे फरार हो गया। आरोपी बिजनौर जिले का रहने वाला है। हत्या और रेप जैसे संगीन मामले में वह सजा काट रहा था। जेल प्रशासन ने इज्जतनगर थाने में सूचना दी। जिसके बाद पुलिस आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुट गई है।

कैदी बिजनौर (BIJNAUR) जिले के कीरतपुर थाने के रायपुर मौजज्म गांव का रहने वाला है। उसका नाम नर पाल उर्फ सोनू पुत्र रमेश चंद्र (36) है। हत्या व दुष्कर्म के मुकदमे में वह जेल में बंद था। कोर्ट ने उसे आजीवन कैद की सजा सुनाई थी। उसे बिजनौर जेल से प्रशासनिक आधार पर सेंट्रल जेल ट्रांसफर किया गया था।

जेल सूत्रों के मुताबिक गोदाम में निर्माण सामग्री रखी थी। उसमें सरिया भी थी। सरिया को निकालकर दीवार के सहारे वह कूदकर फरार हो गया। सूचना के बाद सेंट्रल जेल के वरिष्ठ अधीक्षक जेएन पांडेय मौके पर पहुंचे। जांच-पड़ताल के बाद बरेली एसएसपी रोहित सिंह सजवाण को मामले की जानकारी दी।

एडीजी अविनाश चंद्र को भी अवगत कराया गया। एडीजी ने पूरे जोन में हाई अलर्ट कर दिया है। सभी थानों की पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। इधर, सेंट्रल जेल अधीक्षक ने डिप्टी जेलर हेड बंदी रक्षक समेत कई पुलिस कर्मियों पर मामले कही जांच भी बैठा दी है।