बरेली: मार्च अंतिम सप्‍ताह में शुरू हो सकते हैं पंचायत चुनाव, कोई राजनीतिक पार्टी चुनाव सिंबल नहीं देंगी

न्यूज टुडे नेटवर्क। पंचायत चुनाव का इंतजार खत्म होने वाला है। मार्च अंतिम सप्ताह से चुनाव शुरू होंगे। पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह ने 15 फरवरी तक चुनावों की अधिसूचना जारी होने की बात कही है। अप्रैल के प्रथम सप्ताह तक चुनाव संपन्न हो जाएंगे। मई तक जिला पंचायत अध्यक्षों और ब्लॉक प्रमुखों की भी
 | 
बरेली: मार्च अंतिम सप्‍ताह में शुरू हो सकते हैं पंचायत चुनाव, कोई राजनीतिक पार्टी चुनाव सिंबल नहीं देंगी

न्‍यूज टुडे नेटवर्क। पंचायत चुनाव का इंतजार खत्‍म होने वाला है। मार्च अंतिम सप्‍ताह से चुनाव शुरू होंगे। पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह ने 15 फरवरी तक चुनावों की अधिसूचना जारी होने की बात कही है। अप्रैल के प्रथम सप्ताह तक चुनाव संपन्न हो जाएंगे।

मई तक जिला पंचायत अध्यक्षों और ब्लॉक प्रमुखों की भी चुनावी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। उत्तर प्रदेश में भाजपा समेत कोई राजनीतिक दल अपना सिंबल नहीं देगा, लेकिन पार्टी समर्थित प्रत्याशियों को उतारेंगी। भाजपा ग्रामीण क्षेत्रों में अपनी चार साल की उपलब्धियों और कार्यकर्ताओं की सक्रियता के बल पर चुनाव जीतेगी। पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह ने क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत महेश्वरी के साथ बरेली और आंवला जिले के भाजपा नेताओं के साथ बैठक की। पंचायत चुनाव में आबादी के हिसाब से आरक्षण रहेगा। परिसीमन का कार्य पूरा हो चुका है। वाडों के हिसाब से मतदाता सूची तैयार की जा रही है।  बीस जनवरी के बाद जिला पंचायत, ब्लॉकों का आरक्षण जिले से तय किया जायेगा।