बरेलीः किराया न देने पर मकान मालिक ने महिला के सामने रख दी ऐसी शर्त कि आप भी हो जाएंगे शर्मसार

न्यूज टुडे नेटवर्क। सुभाषनगर थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपने मकान मलिक के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है। आरोप है कि पति के घर पर नहीं रहने पर मकान मालिक अवैध संबंध बनाने का दबाव बनाता है । मकान के किराए के बदले अवैध संबंध बनाने का प्रयास करता है। पीड़िता ने महिला
 | 
बरेलीः किराया न देने पर मकान मालिक ने महिला के सामने रख दी ऐसी शर्त कि आप भी हो जाएंगे शर्मसार

न्यूज टुडे नेटवर्क। सुभाषनगर थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपने मकान मलिक के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है। आरोप है कि पति के घर पर नहीं रहने पर मकान मालिक अवैध संबंध बनाने का दबाव बनाता है । मकान के किराए के बदले अवैध संबंध बनाने का प्रयास करता है। पीड़िता ने महिला थाना पुलिस से शिकायत कर आरोपी मकान मालिक पर कार्रवाई की मांग की है।

मामला सुभाष नगर थाना क्षेत्र का है। सोमवार को एक महिला ने अपने मकान मालिक के खिलाफ पुलिस को शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। महिला ने बताया कि सुभाषनगर थाना क्षेत्र में रहकर मजदूरी करते हैं। लॉकडाउन के दौरान काम न मिल पाने के काऱण मकान का किराया नहीं दे पाए। मकान का दो महीने का किराया बाकी है।

जिसके कारण मकान मालिक महिला और उसके पति से गाली-गलौज करता है। महिला के पति मजदूरी करने सुबह चले जाते हैं। देर रात वापस लौटते हैं। महिला का आरोप है कि मकान मालिक पति के जाने के बाद कमरे में आकर अवैध संबंध बनाने का दबाव बनाता है।

मकान मालिक महिला से कहता है कि मेरे साथ संबंध बना लो तो किराया माफ कर दूंगा। महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपी गाली-गलौज करता है और धमकियां भी देता है।मामले में पुलिस का कहना है जांच के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई किया जाएगा।