बरेली: ठंड से बचने को बांधा मफलर ही बन गया मौत की वजह, जानिए कैसे

न्यूज टुडे नेटवर्क। यूपी के बरेली जिले के भोजीपुरा में एक किसान के कानों में बंधा मफलर ही उसकी हत्या की वजह बन गया। हत्यारोपियों ने मफलर से ही गला घोंटकर हत्या कर दी। भोजीपुरा इलाके के गांव मांडा निवासी जागनलाल मंगलवार को घर से खाना खाने के वाद घूमने निकले थे। देर रात तक
 | 
बरेली: ठंड से बचने को बांधा मफलर ही बन गया मौत की वजह, जानिए कैसे

न्यूज टुडे नेटवर्क। यूपी के बरेली जिले के भोजीपुरा में एक किसान के कानों में बंधा मफलर ही उसकी हत्या की वजह बन गया। हत्यारोपियों ने मफलर से ही गला घोंटकर हत्या कर दी।

भोजीपुरा इलाके के गांव मांडा निवासी जागनलाल मंगलवार को घर से खाना खाने के वाद घूमने निकले थे। देर रात तक घर नहीं लौटे। गांव के बलवीर सिंह ने उनके भतीजे दर्शन सिंह यादव को बताया। जागनलाल को उनके परिजनों ने रात मे काफी तलाशा लेकिन नही मिले।

बुधवार दोपहर ढाई बजे जागनलाल का शव उनके ही पापुलर के खेत मे पड़ा मिला।जागनलाल के गले मे मफलर का फंदा कसा था।

बिहार से व्याह कर लाया था दो बीवियां

ग्रामीणों ने बताया कि जागनलाल के घर मे उनकी दो पत्नियां हैं। दोनो ही बिहार की हैं। परिजनों ने बताया कि उनकी गांव में किसी से रंजिश नही थी। सवाल यह उठ रहा है कि जब रंजिश नहीं थी तो जागनलाल की हत्या आखिर किसने की?

कहीं वजह अवैध संबंध तो नहीं

हालांकि, पुलिस अवैध संबंध और संपत्ति आदि बिंदुओं को लेकर पड़ताल कर रही है। फिलहाल पुलिस ने भतीजे दर्शन सिंह यादव की तहरीर पर अज्ञात लोगों के विरुद्घ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा मनोज त्यागी ने बताया कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जायेगा।