बरेली-सास चलाती है SEX RACKET, शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंची नई बहू तो दरोगा ने कर डाला रेप
न्यूज टुडे नेटवर्क, बरेली। सास घर में सेक्स रैकेट चलाती थी। दरोगा से भी उसका याराना था। नई बहू को भी सेक्स रैकेट में धकेलने की कोशिश हुई तो वह शिकायत लेकर दरोगा के पास पहुंची। आरोप है कि दरोगा ने शिकायत तो नहीं सुनी। उससे रेप कर डाला। अब बहू पुलिस के उच्चाधिकारियों के पास शिकायत लेकर पहुंची है।
मामला जिले के थाना क्योलड़िया थाना क्षेत्र का है। यहां रहने वाली नव विवाहिता ने आरोप लगाया कि उसकी सास देह व्यापार का धंधा चलाती है। शादी से पहले उसे यह जानकारी नहीं थी। शादी के बाद नवविवाहिता पर भी देह व्यापार का दबाव डाला गया। विरोध किया तो उसे प्रताडि़त किया जाने लगा।
इन दोनों मामलों की शिकायत लेकर नवविवाहिता क्योलडि़या थाना पहुंची। वहां तैनात एक दरोगा को उसने शिकायत दी। आरोप है कि दरोगा के भी उसकी सास के साथ अवैध संबंध हैं। इसके बाद दरोगा कार्रवाई का झांसा देकर एक कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध किया तो दरोगा ने नवविवाहिता के मायके वालों को जेल भेजने की धमकी दी।
पति भी नहीं देता साथ
नवविवाहिता का पति भी अपनी मां का साथ दे रहा है। विरोध पर एक बार महिला को एक बार जलाकर मारने का प्रयास कर चुका है। दरोगा के सरकारी पिस्टल के साथ उसके पति ने फोटो भी खिंचवा रखी हैं। उसने सारे फोटो बरेली पहुंचकर एसएसपी को सौंपे हैं।