बरेली: शादी करके फंस गया, सुहागरात के बाद सुबह होते ही घर छोड़कर भागी दुल्हन

न्यूज़ टुडे नेटवर्क। बिथरी चैनपुर के गांव का युवक शादी करके फंस गया। युवक ने ₹80000 देकर शादी की थी। शादी की एक रात रुकने के बाद सुबह होते ही दुल्हन बहाना बनाकर घर छोड़कर फरार हो गई। इसके बाद परिवार वाले भी हक्के बक्के रह गए। उन्होंने शादी कराने वाले बिचौलिये से बात की
 | 
बरेली: शादी करके फंस गया, सुहागरात के बाद सुबह होते ही घर छोड़कर भागी दुल्हन

न्यूज़ टुडे नेटवर्क। बिथरी चैनपुर के गांव का युवक शादी करके फंस गया। युवक ने ₹80000 देकर शादी की थी। शादी की एक रात रुकने के बाद सुबह होते ही दुल्हन बहाना बनाकर घर छोड़कर फरार हो गई। इसके बाद परिवार वाले भी हक्के बक्के रह गए। उन्होंने शादी कराने वाले बिचौलिये से बात की और पैसे मांगे लेकिन अब वो ना पैसे दे रहा है और ना ही दुल्हन का पता बता रहा है।

मामला बरेली जिले के यूपी के बिथरी चैनपुर क्षेत्र का है। यहां के ग्राम दलपतपुर निवासी राजेंद्र ने बताया कि वह रुद्रपुर में एक फैक्ट्री में काम करता है जहां उसकी मुलाकात शीशगढ़ के सहोड़ा निवासी युवक से हुई थी। राजेंद्र ने उस व्यक्ति से अपने चचेरे भाई जोगेंद्र के लिए कोई लड़की बताने के लिए कहा था। इस पर उस व्यक्ति ने एक लड़की के बारे में चर्चा की और शादी कराने में ₹80000 का खर्च बताया।

धूमधाम से शादी कराई गई। शादी के बाद एक रात रुकने के बाद दुल्हन अचानक सुबह बहाना बनाकर बाहर गई और फिर नहीं लौटी। परिवार वालों में हड़कंप मच गया। गांव में भी युवक की खूब बदनामी हो गई। राजेंद्र ने शीशगढ़ निवासी उस व्यक्ति से बात की लेकिन उसने भी लड़की के बारे में बताने से इनकार कर दिया। पीड़ित परिवार के लोग थाना शीशगढ़ पहुंचे तो उन्होंने मामला रुद्रपुर और बिथरी चैनपुर का बताकर टाल दिया अब परिवार न्याय के लिए दर-दर की ठोकरे खा रहा है।

कोलकाता मध्य प्रदेश से लाकर बेची जा रही लड़कियां

जिले के गांव देहात में कोलकाता, मध्य प्रदेश से लड़कियों को लाकर बेचा जा रहा है। शादी के नाम पर लड़कों को आसान शिकार बनाया जाता है। शादी के बदले में उन्हें मोटी रकम अदा करनी पड़ती है। बिचौलिये एक लड़की की शादी एक सीजन में चार-पांच जगह कराते हैं और लड़कियां इतनी ट्रेंड होती हैं कि शादी के एक या 2 दिन रुकने के बाद वह सारा जेवर समेट कर भाग आती हैं। मामला लड़की की खरीद-फरोख्त का निकलने के कारण दूल्हे के परिवार वाले भी शांत बैठ जाते हैं और रिपोर्ट दर्ज नहीं कराते हैं। गिरोह इसी का फायदा उठाकर लगातार ऐसी घटनाएं अंजाम दे रहा है।