बरेली: परचून दुकान से शुरू हुआ इश्क, पेड़ से लटकती मिली प्रेमी जोड़े की लाश, जानिए मामला

न्यूज टुडे नेटवर्क। यूपी के बरेली जिले के मीरगंज कस्बे के गांव अम्बरपुर में एक प्रेमी युगल के शव पेड़ से लटके मिले हैं। लड़के के पिता ने हत्या कर पेड़ से बांधने का आरोप लगाया। बताया जा रहा है कि दोनों को गन्ने के खेत में जाते लड़की की घरवालों ने देख लिया था।
 | 
बरेली: परचून दुकान से शुरू हुआ इश्क, पेड़ से लटकती मिली प्रेमी जोड़े की लाश, जानिए मामला

न्यूज टुडे नेटवर्क। यूपी के बरेली जिले के मीरगंज कस्बे के गांव अम्बरपुर में एक प्रेमी युगल के शव पेड़ से लटके मिले हैं। लड़के के पिता ने हत्या कर पेड़ से बांधने का आरोप लगाया। बताया जा रहा है कि दोनों को गन्ने के खेत में जाते लड़की की घरवालों ने देख लिया था। उन्होंने खेत में ही दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। दोनों को बुरी तरह पीटने के बाद गला दबाकर हत्या कर दी और शव एक ही रस्सी से बांध दिए। बताया जाता है कि दोनों के बीच प्रेम सम्बद्ध की शुरुआत लड़की की परचून दुकान से शुरू हुई थी।

गांव निवासी 19 वर्षीय दिव्यानन्द बीए प्रथम वर्ष का छात्र था। उसका गांव की ही 17 वर्षीय किशोरी के साथ प्रेम प्रसंग था। बताते हैं कि गुरुवार सुबह दिव्यानन्द खेत में पानी लगाने गया था। पड़ोस में ही किशोरी का भी खेत है। वह जानवरों का चारा लेने आई थी। इसी बीच दोनों गन्ने के खेत में गये।

उन्हें खेत में जाते लड़की के घरवालों ने देख लिया। पीछे से वे लोग भी पहुंच गए। पहले तो दोनों को बेरहमी से पीटा गया। दोनों के शव मिट्टी में सने हुए थे। फिर गला दबाकर हत्या के बाद वारदात को आत्महत्या दर्शाने के लिए दोनों को एक ही रस्सी से बांधकर पेड़ से लटका दिया।

दोपहर में उनके शव बरामद हुए। दिव्यानन्द के चाचा रामगुलाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनका भतीजा खेत में पानी लगा रहा था। इसी बीच किशोरी के पिता सहित उसके परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए और हत्या कर दी।

किशोरी के घरवालों को थी प्रेम संबंध की भनक

दबी जुबान में गांव वाले चर्चा कर रहे हैं कि किशोरी के घर वालों को उनके बीच चल रहे प्रेम प्रसंग की जानकारी थी। वे सबक सिखाने के लिए मौका ढूंढ रहे थे। गुरुवार सुबह उन्हें मौका मिल गया। हालांकि किशोर के परिजनों ने प्रेम संबंधों की जानकारी से इनकार किया है।

गांव में है किशोरी के परिजनों की परचून दुकान

गांव में ही किशोरी के परिजनों की परचून दुकान है। यहीं से दोनों के बीच इश्क शुरू हुआ। लड़की अक्सर परचून दुकान पर बैठती थी। लड़का भी सामान खरीदने के बहाने दुकान पर आता था और घंटों बैठा रहता था।

ड्राइविंग सीखने रुद्रपुर गया था

दिव्यानंद अभी कुछ दिन पहले ही ड्राइविंग सीखने के लिए रुद्रपुर गया था। वहां से चार-पांच दिन पहले ही घर लौटा था। दिव्यानंद के पिता नत्थू लाल की 10 वर्ष पहले मौत हो चुकी है। वह चाचा राम गुलाल के पास ही रह रहा था। चाचा ने आरोप लगाया कि पुरानी रंजिश के चलते ही उनके भतीजे की हत्या की गई है।

मिट्टी में सने थे दोनों के शव

चश्मदीद के मुताबिक दोनों को बेरहमी से पीटने के बाद हत्या की गई थी दोनों के शव मिट्टी से पूरी तरह लथपथ थे। फॉरेंसिक टीम को भी आसपास के खेतों में संघर्ष के निशान मिले हैं। गेहूं की फसल भी रौंदी मिली। मौके पर कई लोगों के पैरों के निशान भी मिले हैं