बरेली: जानिए हत्या के आरोपियों को जेल ले जाने के बदले अस्पताल क्यों ले गई पुलिस

न्यूज़ टुडे नेटवर्क। दहेज हत्या मामले में पुलिस ने सोमवार को आरोपी सास, ससुर को गिरफ़्तार कर लिया पर गिरफ्तारी के बाद उनकी तबियत बिगड़ गई। इस पर आरोपियों को ज़िला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां सास,ससुर का इलाज चल रहा है। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद उन्हें जेल भेजा जाएगा। मामला कैंट
 | 
बरेली: जानिए हत्या के आरोपियों को जेल ले जाने के बदले अस्पताल क्यों ले गई पुलिस

न्यूज़ टुडे नेटवर्क। दहेज हत्या मामले में पुलिस ने सोमवार को आरोपी सास, ससुर को गिरफ़्तार कर लिया पर गिरफ्तारी के बाद उनकी तबियत बिगड़ गई। इस पर आरोपियों को ज़िला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां सास,ससुर का इलाज चल रहा है। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद उन्हें जेल भेजा जाएगा।

मामला कैंट थाना क्षेत्र का है। थाना क्षेत्र निवासी आर्मी से रिटायर जसवंत सिंह के बेटे पुष्पेन्द्र की पत्नी कृष्णा की मौत हो गई थी।
मृतका के मायके वालों ने दहेज की मांग पूरी नही होने पर उसके पति और सास ससुर पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाना पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी। जिसके बाद पुलिस ने दहेज हत्या में महिला के पति पुष्पेंद्र पर कार्रवाई कर जेल भेज दिया था। आज इसी मामले में नामज़द चल रहे सास,ससुर को भी पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया।

इसके बाद दोनों जिला अस्पताल में भर्ती हो गये। डाक्टर ने रामा देवी को रीढ़ की हड्डी में परेशानी के चलते लखनऊ केजीएमसी में न्यूरोसर्जन को रेफर किया है। जसवंत सिंह को फिजीशियन देख रहे है। जसवंत को भी पुलिस रिमांड में ले जाने के लिये डाक्टरों ने मना किया है और एक्स रे व अन्य जांचे होने के बाद ही उनको डिस्चार्ज करने की बात कही है। दोनों की सुरक्षा के लिए सिपाही तैनात किए गये हैं।डिस्चार्ज के बाद पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।