बरेली-अपहरणकर्ता उठाकर ले जा रहा था मासूम, ऐसे बचा चंगुल से

न्यूज टुडे नेटवर्क, बरेली। शाहदाना में एक मासूम का टॉफी का लालच देकर अपहरण का प्रयास हुआ। मासूम को आरोपी उठाकर ले जा रहा था। इसी बीच वह उसकी गोद में जोर-जोर से रोने लगा। शक होने पर आसपास के लोगों ने घेर लिया। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। घटना शुक्रवार रात लगभग सात
 | 
बरेली-अपहरणकर्ता उठाकर ले जा रहा था मासूम, ऐसे बचा चंगुल से

न्‍यूज टुडे नेटवर्क, बरेली। शाहदाना में एक मासूम का टॉफी का लालच देकर अपहरण का प्रयास हुआ। मासूम को आरोपी उठाकर ले जा रहा था। इसी बीच वह उसकी गोद में जोर-जोर से रोने लगा। शक होने पर आसपास के लोगों ने घेर लिया। इसके बाद आरोपी फरार हो गया।

घटना शुक्रवार रात लगभग सात बजे की है। शहदाना रोड निवासी इमाम हुसैन का दस साल का बेटा समी हुसैन पड़ोस में रहने वाले दोस्त अनवर के साथ घर के बाहर खेल रहा था। इस दौरान सफेद कुर्ता-पैजामा पहना एक युवक उसके पास आया। उसने समी को टॉफी दिलाने का लालच देकर समी को गोद में उठाकर साथ ले जाने लगा।

अनवर भी युवक के साथ चलने लगा। इसी बीच समी अचानक रोने लगा। यह देख शहदाना मार्केट के पास मौजूद लोगों को शक हुआ। जिसके बाद लोगों ने आरोपी को घेर लिया। खुद को फंसा देखकर आरोपी समी को छोड़कर फरार हो गये। समी व अनवर को वहां मौजूद लोगों ने उसके घर पहुंचाया। फिर परिवार वालों को घटना बताई। परिवार वालों ने युवक की खोजबीन की और उसके बारे में कुछ पता नहीं चल सका। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर बारादरी शितांशु शर्मा भी मौके पर पहुंचे। उन्‍होंने समी समेत उसके परिवार से बातचीत की।

कूड़ा बीनते देखा था समी ने

समी ने परिवार वालों को बताया कि उसने दोपहर उसका अपहरण करने की कोशिश करने वाले युवक को शहदाना पर ही कूड़ा बिनते देखा था। जिसको वह पहचान गया है।