Bareilly-राज्‍य ललित अकादमी के अध्‍यक्ष डॉ. राजेंद्र सिंह पुंडीर को कला भूषण सम्मान

न्यूज टुडे नेटवर्क, बरेली। उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान संस्कृत विभाग ने राज्य ललित कला अकादमी उत्तर प्रदेश सरकार के अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र सिंह पुंडीर को दो लाख रुपये का कला भूषण सम्मान दिया है। संस्कार भारती बरेली व अखिल भारतीय साहित्य परिषद के पदाधिकारियों ने पुंडीर को बधाई दी। कवि रोहित राकेश ने बताया कि
 | 
Bareilly-राज्‍य ललित अकादमी के अध्‍यक्ष डॉ. राजेंद्र सिंह पुंडीर को कला भूषण सम्मान

न्‍यूज टुडे नेटवर्क, बरेली। उत्तर प्रदेश हिन्‍दी संस्थान संस्कृत विभाग ने राज्य ललित कला अकादमी उत्तर प्रदेश सरकार के अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र सिंह पुंडीर को दो लाख रुपये का कला भूषण सम्मान दिया है। संस्कार भारती बरेली व अखिल भारतीय साहित्य परिषद के पदाधिकारियों ने पुंडीर को बधाई दी।

कवि रोहित राकेश ने बताया कि डॉक्टर पुंडीर बरेली कॉलेज बरेली के चित्रकला विभाग के विभागाध्यक्ष रहे हैं। उन्‍होंने कला उन्नयन के विकास के लिए  51 विद्यार्थियों को शोध कराया। 23 विद्यार्थी उनके निर्देशन में नेट पास कर चुके हैं। उन्‍होंने शिक्षक रहते अनेक सेमिनार व कला प्रदर्शनी के आयोजन किये।

प्रदेश के अनेक युवा कलाकारों के लिए चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन किया। वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ  व विभिन्न  अनुषांगिक  संगठनों के दायित्व पर रहे हैं।  आपातकाल में  जेल भी जा चुके हैं।अखिल भारतीय साहित्य परिषद ब्रज प्रांत के अध्यक्ष साहित्य भूषण सुरेश बाबू मिश्रा ने बताया कि राज्य ललित कला के अध्यक्ष होने पर मृतक अकादमी को पुंडीर ने जीवित किया। उन्‍होंने संकल्प के अनुसार अकादमी की गतिविधियों को हर जिले में पहुंचाया।

उनके कार्यकाल में 175 कार्यक्रम हुए व कोविड 19 के दौरान घर पर ही रहकर कलाकारों से चित्र निर्माण करवाया।कला के क्षेत्र में वेबि‍नार शब्द का  प्रयोग डॉ. पुंडीर ने ही सबसे प्रथम बार प्रयोग किया। बरेली कॉलेज बरेली के  पूर्व प्राचार्य डॉ. एन एल शर्मा  ने बताया कि सबसे महत्वपूर्ण तथ्य यह है पश्चिमी उत्तर प्रदेश से 70 वर्षों में किसी भी कलाकार को चेयरमैन नहीं बनाया गया था और न ही कला भूषण पुरस्कार दिया गया था।आचार्य देवेंद्र देव डॉक्टर रंजन विशद, डॉ राम बाबू सिंह ,डॉक्टर सूरज साहू ,डॉक्टर नितिन सेठी डॉक्टर एसपी मौर्य आदि ने शुभकामनाएं दी।